मंकीपॉक्स : 21 दिन में विदेश से लौटे लोगों की जांच कराई जाएगी, गाजियाबाद में खास अलर्ट

21 दिन में विदेश से लौटे लोगों की जांच कराई जाएगी, गाजियाबाद में खास अलर्ट
UPT | जांच माइक्रोबायोलॉजी लैब से कराई जाएगी

Sep 04, 2024 23:37

मंकीपॉक्स रोग में शरीर पर दाने, बुखार और लसिका ग्रंथियों में सूजन मुख्य प्रारंभिक लक्षण हैं। मनुष्यों में यह रोग पशुओं या अन्य संक्रमित मनुष्यों से फैल सकता है।

Sep 04, 2024 23:37

Short Highlights
  • लखनऊ केजीएमयू में कराई जाएगी संदिग्ध की जांच
  • दिल्ली के नजदीक होने के कारण गाजियाबाद पर विशेष नजर
  • मंडलीय सर्विलांस अधिकारी भी रख रहे जिलों पर बराबर नजर
Monkeypox Alert In Ghaziabad : गाजियाबाद में मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने जिले में अलर्ट जारी किया है। पिछले 21 दिन में विदेश से लौटे लोगों की जांच कराई जाएगी। जिसके लिए टीमों को गठन किया गया। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि किसी व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए पर उसकी जांच माइक्रोबायोलॉजी लैब से कराई जाएगी।

विशेष टीमों का गठन किया गया
इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। जो सैंपल कलेक्शन और जांच के कार्यों को संभालेगी। अगर जनपद में मंकीपॉक्स से संक्रमित कोई व्यक्ति मिलता है, तो उसके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जाएगी। इसे जिला और राज्यस्तरीय सर्विलांस इकाइयों को उपलब्ध कराया जाएगा। विदेश से आने वाले व्यक्तियों की तत्काल जांच की जाएगी।

सीएमओ को डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन से अवगत कराया
मंडल स्तर पर भी इसकी निगरानी की जा रही है। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर अशोक तालियान ने बताया कि सभी सीएमओ को डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन से अवगत कराया जा चुका है। मंकीपॉक्स से संबंधित किसी प्रकार का कोई संदिग्ध पाया जाता है तो उसकी जांच किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ माइक्रोबायोलॉजी लैब में कराई जाएगी। गाजियाबाद पर विशेष नजर रखी जा रही है। गाजियाबाद दिल्ली से नजदीक होने के कारण अधिक संवेदनशील है। 

मंकीपॉक्स रोग के प्रमुख लक्षण
मंकीपॉक्स रोग में शरीर पर दाने, बुखार और लसिका ग्रंथियों में सूजन मुख्य प्रारंभिक लक्षण हैं। मनुष्यों में यह रोग पशुओं या अन्य संक्रमित मनुष्यों से फैल सकता है। मंकीपॉक्स रोग का वायरस ब्रोकन स्किन श्वसन पथ या आंख, नाक, या मुंह के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकता है। मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति द्वारा छुए गए कपड़ों, बिस्तर, तौलिए, वस्तुओं पर वायरस कुछ समय तक बना रह सकता है। 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें