Ghaziabad News : संगठन महामंत्री धर्मपाल बोले-बूथ पर सक्रिय कार्य करने वाला ही असली समर्पित कार्यकर्ता

संगठन महामंत्री धर्मपाल बोले-बूथ पर सक्रिय कार्य करने वाला ही असली समर्पित कार्यकर्ता
UPT | तिरंगा यात्रा के लिए तिंरगा ध्वज वितरित किए

Aug 10, 2024 19:44

उन्होंने कहा भाजपा का असली समर्पित कार्यकर्त्ता वही  होता है जो बिना पार्टी का निर्देश मिलते ही अपने प्रत्याशी कमल के फूल की जीत के लिए सब कुछ छोड़कर अपने बूथ पर दमदार जीत के लिए जुट जाता है।

Aug 10, 2024 19:44

Short Highlights
  • शहर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
  • शक्ति केंद्र प्रभारी और संयोजक के अलावा पार्षद भी शामिल
  • दूसरे सत्र की बैठक में वार्ड प्रवासी, के साथ बातचीत
Ghaziabad News : गाजियाबाद में शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है। शहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल आज गाजियाबाद पहुंचे। प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने शहर विधानसभा में होने वाले उप चुनाव के तैयारियों की जानकारी मांगी।

बैठक में यह लोग रहे उपस्थित
बैठक महानगर संजीव शर्मा के नेतृत्व में हुई। जिसमें शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल प्रभारी, महानगर की पूरी टीम, पार्षद और क्षेत्र व प्रदेश संगठन के गाजियाबाद में निवास करने वाले पदाधिकारी, सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधिगण शामिल रहे। बैठक में मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया, क्षेत्रीय प्रभारी प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा और सांसद अतुल गर्ग के अलावा सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बूथ जीता, चुनाव जीता के सिद्धांत पर करें काम
बैठक का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने संगठन के लोगों को अपने संगठन के मूल सिद्धांत बूथ जीता चुनाव जीता को आधार बनाकर अपने चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा भाजपा का असली समर्पित कार्यकर्त्ता वही  होता है जो बिना पार्टी का निर्देश मिलते ही अपने प्रत्याशी कमल के फूल की जीत के लिए सब कुछ छोड़कर अपने बूथ पर दमदार जीत के लिए जुट जाता है।

देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हमें संजोकर रखना है
ऐसे देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हमें संजोकर रखना है। भाजपा का कार्यकर्ता ही हमारी जीत का मूल आधार है। बैठक में अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया ने कहा लोकसभा चुनाव में पश्चिम उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने अपनी परिश्रम का परिचय देते हुए अपने क्षेत्र में कमल खिलाने का काम किया है। भाजपा कार्यकर्ता जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवादी सोच के साथ चुनाव में उतरता है। पार्टी सदैव अपने कार्यकर्ताओं की ऋणी रहकर सर्व जन कल्याण के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने के लिए दृढ संकल्पित है। 

चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सिंह ने प्रथम सत्र की बैठक के उपरान्त दूसरे सत्र की बैठक में वार्ड प्रवासी,पार्टी के वरिष्ठ चेहरों के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा वार्ता की। उन्होंने उपचुनाव की वास्तुस्थिति का जायजा लिया। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने प्रदेश संगठन महामंत्री व वरिष्ठ नेतृत्व का बैठक में आने पर आभार जताते हुए महानगर संगठन द्वारा चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गाजियाबाद उपचुनाव में भाजपा की जीत के लिए आश्वस्त कराया। उन्होंने शहर विधानसभा में रविवार को निकलने वाली तिंरगा यात्रा की जानकारी दी। प्रदेश संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय प्रभारी महानगर अध्यक्ष ने शहर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष को तिरंगा यात्रा के लिए तिंरगा ध्वज वितरित किए।

बैठक का संचालन कार्यक्रम संयोजक महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने किया। इनके सहयोगी के रूप में सह संयोजक सुनील यादव भी उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व विधायक प्रशान्त चौधरी, कृष्ण वीर सिरोही, पूर्व अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, महेश अग्रवाल, अशोक मोंगा, अनिल स्वामी और विजय मोहन आदि मौजूद रहे।

Also Read

कहा-आम आदमी पार्टी की पहचान जाति-धर्म नहीं, स्कूल और अस्पताल के नाम पर

28 Sep 2024 09:36 PM

मेरठ मेरठ पहुंचे एमपी संजय सिंह : कहा-आम आदमी पार्टी की पहचान जाति-धर्म नहीं, स्कूल और अस्पताल के नाम पर

सांसद संजय सिंह ने कहा निजी अस्पतालों एवं प्राइवेट स्कूलों में मची लूट पर रोक नहीं लगी तो आम आदमी पार्टी व्यापक स्तर पर करेगी आंदोलन। और पढ़ें