Ghaziabad News : गाजियाबाद में नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम पर सब्जी मंडी में पथराव, दो घायल

गाजियाबाद में नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम पर सब्जी मंडी में पथराव, दो घायल
UPT | नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम पर पथराव में घायल कर्मचारी।

Jun 22, 2024 02:42

दुकानदारों द्वारा पथराव से सब्जी मंडी में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के माहौल में लोग पथराव के बीच अपनी जान बचाकर भागने लगे।

Jun 22, 2024 02:42

Short Highlights
  • प्रतिबंधित पॉलिथिन जब्त करने पहुंची थी टीम
  • व्यापारियों ने पहले निगम की टीम का विरोध किया
  • निगम अधिकारियों ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट 
     
Ghaziabad News : गाजियाबाद में सब्जी मंडी में नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान नगर निगम प्रवर्तन दल के दो कर्मचारियों के सिर में गहरी चोंटे आई हैं। दुकानदारों द्वारा पथराव से सब्जी मंडी में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के माहौल में लोग पथराव के बीच अपनी जान बचाकर भागने लगे। किसी तरह से निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दीपक ने स्थिति को संभाला। इस मामले में थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

पॉलीथिन की बिक्री पर रोक लगाने और उसको जब्त करने
निगम सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार मामला दोपहर डेढ़ बजे के आसपास का है। सब्जी मंडी में प्रतिबंधित पॉलीथिन की बिक्री पर रोक लगाने और उसको जब्त करने के लिए पहुंची निगम की टीम पर पथराव कर दिया गया। पथराव में नगर निगम के प्रवर्तन दल के हरीश कुमार को सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं एक अन्य कर्मचारी भी घायल हुआ है। 

इस समय पूरे निगम क्षेत्र में जब्तीकरण अभियान
वर्तन दल के प्रभारी कर्नल दीपक कुमार (सेवानिवृत्त) ने बताया कि पॉलीथिन के खिलाफ इस समय पूरे निगम क्षेत्र में जब्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को नगर निगम की टीम सब्जी मंडी पहुंची थी। इस दौरान एक दुकान पर पॉलीथिन मिलने पर चालान कर दिया गया। तभी काफी संख्या में दुकानदार मौके पर एकत्र हो गए। दुकानदारों ने चालान करने का विरोध किया। वो दुकानदारों को समझा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया। इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं सब्जी मंडी में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें