गाजियाबाद से बड़ी खबर : एक परिवार में तीन की मौत, महिला ने जहर खाकर बेटी को भी खिलाया, यह देखकर पति ने खुद को लगाई आग

 एक परिवार में तीन की मौत, महिला ने जहर खाकर बेटी को भी खिलाया, यह देखकर पति ने खुद को लगाई आग
UPT | Ghaziabad News

Apr 03, 2024 23:30

महिला ने पहले खुद जहर खाया उसके बाद उसने अपनी 2 वर्ष की मासूम बेटी को भी जहर दे दिया। दोनों मां बेटी को तड़पता देख महिला के पति अंकुर ने भी अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली...

Apr 03, 2024 23:30

Ghaziabad News : मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गांव में रहने वाली एक महिला ने पहले खुद जहर खाया और अपनी मासूम बेटी को भी जहर दे दिया। यह देखकर महिला के पति ने भी आग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने थाने में नहीं दी है। 

मुरादनगर थाना क्षेत्र के रेवड़ा रेवाड़ी गांव में 23 वर्षीय अंकुर अपनी पत्नी निशा (22 वर्ष) और बेटी शालू (2 वर्ष) के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी का आपस में मनमुटाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले खुद जहर खाया उसके बाद उसने अपनी 2 वर्ष की मासूम बेटी को भी जहर दे दिया। दोनों मां बेटी को तड़पता देख महिला के पति अंकुर ने भी अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। घर में आग की लपटे देखकर लोगों ने अंकुर के शरीर में लगी आग को बुझाया और उसे इलाज के लिए मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजनों ने निशा और शालू को भी बेहोश पाया और दोनों को मुरादनगर स्थित जीवन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों मां बेटी की मौत हो गई। कुछ ही देर में सुभारती अस्पताल में इलाज के दौरान अंकुर की भी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने तीनों का अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने इसकी घटना की शिकायत पुलिस में नहीं दी। सूचना मिलने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि मुरादनगर थाना पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

Also Read

17,409 वर्ग मीटर क्षेत्र में होगा निर्माण, विभिन्न प्रकार की सुविधाओं से किया जाएगा लैस

27 Jul 2024 04:24 PM

हापुड़ हापुड़ में बनेगा नया कन्वेंशन सेंटर : 17,409 वर्ग मीटर क्षेत्र में होगा निर्माण, विभिन्न प्रकार की सुविधाओं से किया जाएगा लैस

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार प्रदेश में नागरिक सुविधाओं में इजाफा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे लोगों को उत्तम सुविधाएं... और पढ़ें