Ghaziabad News : ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रक और कैंटर की भिड़ंत, चार की मौत, 24 घायल

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे  पर ट्रक और कैंटर की भिड़ंत, चार की मौत, 24 घायल
UPT | ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे आइसर कैंटर और ट्रक में भिड़ंत

Jun 17, 2024 01:32

भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गयी है और लगभग 24 लोग घायल हो गए हैं। सभी लोग गन्नौर हरियाणा भट्टे से हरदोई (यूपी) जा रहे थे। आइस कैंटर में कुल 37 लोग सवार थे।

Jun 17, 2024 01:32

Short Highlights
  • रेवडी रेवड़ा गांव के पास रात दो बजे हुआ हादसा 
  • सभी घायल गाज़ियाबाद व दिल्ली हॉस्पिटल मे 
  • सभी मरने वाले और घायल यूपी के हरदोई जिला के
     
Ghaziabad News : ग़ाज़ियाबाद के मुरादनगर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर रेवडी रेवड़ा गांव के पास रात दो बजे आइसर कैंटर और ट्रक में भिड़ंत हो गयी। इस भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गयी है और लगभग 24 लोग घायल हो गए हैं। सभी लोग गन्नौर हरियाणा भट्टे से हरदोई (यूपी) जा रहे थे। आइस कैंटर में कुल 37 लोग सवार थे। जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल थे। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे  के किनारे गांव रेवाड़ी रेवड़ा गांव के पास बाई तरफ गाड़ी खड़ी थी। तभी पीछे बागपत की ओर से ट्रक आया और सामने खड़े आयशर कैंटर मैं टक्कर मार दी।

सभी मृतक मझला कुमरूआ थाना, मझला, हरदोई के निवासी
इससे आयशर कैंटर में सवार इरशाद उम्र 20 वर्ष पुत्र ईश्वर, नाजुमन उम्र 60 वर्ष पत्नी ईश्वर, सबीना उम्र 21 वर्ष पत्नी नौशाद, माया देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी महेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। सभी मृतक मझला कुमरूआ थाना, मझला, हरदोई के निवासी हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बताया जाता है कि हादसा तेज रफ्तार और ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ। 

रात में मच गई चींख पुकार
रात दो बजे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद चारों ओर चींख पुकार मच गई। बताया जाता है कि टक्कर के बाद कैंटर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। उसमें बैठे लोग एक्सप्रेस वे पर सड़क पर गिर गए। मृतकों के शव काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। घायल इलाज के लिए चिल्लाते रहे। करीब 30 मिनट बाद घायलों के पास मदद पहुंची। 

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें