गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड : 50 हजार के ईनामी दो बदमाश गोली लगने से घायल

50 हजार के ईनामी दो बदमाश गोली लगने से घायल
UPT | पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।

Sep 30, 2024 11:28

बेहटा हाजीपुर अंडरपास के पास पारदियों के गैंग को पुलिस ने घेर लिया। जिसमें दोनों ओर से गोलियां चली। इसमें दो बदमाश घायल हुए हैं।

Sep 30, 2024 11:28

Short Highlights
  • मध्य प्रदेश के पारदी गिरोह से बदमाशों के संबंध 
  • थाना लोनी बार्डर क्षेत्र में देर रात हुई मुठभेड़ 
  • बदमाशों ने ज्वैलर्स की दुकान में चोरी को दिया था अंजाम
Ghaziabad Police Encounter :  गाजियाबाद में देर रात पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के ईनामी दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों बदमाश मध्य प्रदेश के पारदी गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस ने इनके दो अन्य साथी भी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने गाजियाबाद में ज्वेर्ल्स की दुकान से बड़ी चोरी की थी।

लोनी बॉर्डर पुलिस और क्रॉइम ब्रांच की बदमाशों से मुठभेड़
एसीपी लोनी भास्कर वर्मा ने बताया कि लोनी बॉर्डर पुलिस और क्रॉइम ब्रांच की टीम की पारदी गैंग के बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। इन बदमाशों ने 10 जनवरी को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के एक ज्वेर्ल्स के यहां पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के दो ईनामी बदमाश को गोली लगी है। इनके कब्जे से आला नकब और तमंचा कारतूस, चांदी के सिक्केे बरामद हुए हैं।



पारदियों का गिरोह सक्रिय
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पारदियों का गिरोह सक्रिय है जो कि चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देता है। बेहटा हाजीपुर अंडरपास के पास पारदियों के गैंग को पुलिस ने घेर लिया। जिसमें दोनों ओर से गोलियां चली। इसमें दो बदमाश घायल हुए हैं। इनके नाम खलनायक पारदी और भगत पारदी हैं। इसके अलावा दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनमें नाम विनोद पारदी और राहुल पारदी हैं। 

Also Read

4 अक्टूबर से शुरू होगा मंचन, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

30 Sep 2024 07:00 PM

गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा में रामलीला का भव्य आयोजन : 4 अक्टूबर से शुरू होगा मंचन, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

इस बार रामलीला में मुरादाबाद, बरेली, उत्तराखंड और अन्य स्थानों से कलाकार शामिल होंगे। कमेटी के अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि रावण का पुतला 65 फीट लंबा होगा, और दशहरे पर रंगीन आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा... और पढ़ें