advertisements
advertisements

Ghaziabad news : गाजियाबाद में दिल्ली के बदमाशों ने लूट के बाद की थी विनय त्यागी की हत्या, एएसपी ने प्रेसवार्ता में दी मुठभेड़ की जानकारी

गाजियाबाद में दिल्ली के बदमाशों ने लूट के बाद की थी विनय त्यागी की हत्या, एएसपी ने प्रेसवार्ता में दी मुठभेड़ की जानकारी
UPT | गाजियाबाद पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार विनय त्यागी हत्याकांड में शामिल रहे बदमाश।

May 10, 2024 14:44

विनय त्यागी हत्याकांड में शामिल बदमाश अक्की अपने साथी के साथ लूट के इरादे से गाजियाबाद आया...

May 10, 2024 14:44

Short Highlights
  • आज सुबह हुई मुठभेड़ में विनय त्यागी हत्याकांड का एक बदमाश ढेर
  • दिल्ली के दो बदमाश गाजियाबाद पुलिस की हिरासत में, एक फरार
  • दिल्ली के बदमाश बाइक से लूट के इरादे से गाजियाबाद आए थे

Ghaziabad : ग़ाज़ियाबाद में टाटा स्टील के सेल्स और बिज़नेस हेड विनय त्यागी हत्याकांड में हुई मुड़भेड़ के बाद एसीपी ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि दिल्ली निवासी अक्की उर्फ दक्ष, युग, लवकुश और आमिर शामिल थे। तीन मई की रात दिल्ली से चारों लूटपाट के मकसद से बाइक से गाजियाबाद आए थे।

विनय त्यागी से बदमाशों का सामना हुआ
इस दौरान विनय त्यागी से बदमाशों का सामना हुआ। चारों बदमाशों ने विनय त्यागी को रोक लिया। विनय त्यागी ने बिना किसी विरोध के अपना सामान उनको दे दिया था। इसके बाद अक्की ने बाइक से उतरकर विनय के पेट में चाकू से दो वार किए। जिससे विनय की मौेके पर ही मौत हो गई थी।

आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी ने बताया आज शुक्रवार सुबह विनय त्यागी हत्याकांड में शामिल बदमाश अक्की अपने साथी के साथ लूट के इरादे से गाजियाबाद आया था। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों से हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पांच राउंड और बदमाशों ने 10 राउंड से अधिक फायरिंग की। जिसमें बदमाश अक्की को तीन गोली लगी। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर मंगल सिंह घायल हो गए।

एक बदमाश मौके का लाभ उठाते हुए फरार
जबकि एक बदमाश मौके का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने युग और लवकुश को गिरफ्तार कर लिया। युग उर्फ प्रिंस दिल्ली सीलमपुर और लवकुश दिल्ली के न्यू उस्मानपुर का निवासी है। पुलिस ने बदमाशों के पास से विनय त्यागी से लूटा लैपटॉप, बैग और मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा दो बाइक, विनय त्यागी हत्याकांड में  में प्रयुक्त चाकू और दो तमंचे भी बरामद हुए हैं। 

Also Read

मेरठ एसपी ट्रैफिक को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बताई यातायात की समस्याएं

20 May 2024 09:56 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ एसपी ट्रैफिक को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बताई यातायात की समस्याएं

प्रतिनिधि मंडल ने एसपी ट्रैफिक को लिखित रूप में व्यापारियों की समस्याएं बताई। जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने कहा कि शहर में कई मुख्य चौराहों की यातायात व्यवस्था में सुधार... और पढ़ें