Ghaziabad-NCR Weather : गाजियाबाद-एनसीआर में आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल, जानिए अपडेट

गाजियाबाद-एनसीआर में आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल, जानिए अपडेट
UPT | Today Ghaziabad weather

Oct 18, 2024 08:11

AQI गुरुवार को 212 दर्ज किया गया है। जो कि बुधवार को 180 और मंगलवार को 207 तक पहुंच गया था। यह मध्यम श्रेणी को दर्शा रहा है।

Oct 18, 2024 08:11

Short Highlights
  • घरों में एसी और कूलर का इस्तेमाल बंद 
  • सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड की एंट्री
  • दिन में तेज धूप से बढ़ रहा तापमान कर रहा परेशान 
Ghaziabad-NCR Weather :  गाजियाबाद में गुलाबी ठंड ने एंट्री मारी है। सुबह और रात के समय अब गुलाबी ठंड पड़नी शुरू हो गई है। सुबह और रात को मौसम में ठंडक बढ़ी है। अभी दिन में तेज धूप से तापमान बढता है। मौसम में बदलाव से अब घरों में एसी और कूलर का इस्तेमाल बंद कर दिया है। पंखे से काम चल रहा है। गाजियाबाद में अब मौसम सुहाना हो गया है। प्रदूषण को देखते हुए गाजियाबाद में ग्रेप लागू कर दिया है। 

गाजियाबाद एनसीआर में आज मौसम का अनुमान 
जिले में हल्की ठंड से मौसम का मिजाज बदला है। हल्की ठंडक महसूस हो रही है। गाजियाबाद में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। हालांकि ठंड के साथ हवा खराब हो गई है। दोपहर के समय धूप निकलने से तापमान में बढ़त दर्ज किया जा सकता है। 

गाजियाबाद की हवा खराब 
AQI गुरुवार को 212 दर्ज किया गया है। जो कि बुधवार को 180 और मंगलवार को 207 तक पहुंच गया था। यह मध्यम श्रेणी को दर्शा रहा है। बताते चलें कि AQI का 0-50 बीच होना अच्छा, 51-100 के बीच संतोषजनक, 101-200 के बीच होना मध्यम, 201-300 के बीच खराब, 301-400 के बीच बेहद खराब और 401-500 के बीच गंभीर माना गया है।
 

Also Read

चार ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में लगाई रोक, डेवलपर्स को दी चेतावनी

18 Oct 2024 10:09 AM

गौतमबुद्ध नगर एक्शन मोड में नोएडा अथॉरिटी : चार ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में लगाई रोक, डेवलपर्स को दी चेतावनी

नोएडा अथॉरिटी का एक्शन मोड जारी है। प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार प्रमुख ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। इन प्रोजेक्ट को सील भी कर दिया गया है। और पढ़ें