advertisements
advertisements

Meerut News : अक्षय तृतीया पर महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी

अक्षय तृतीया पर महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी
UPT | अक्षय तृतीया पर सोना भाव।

May 10, 2024 11:39

वहीं चांदी का भाव 790 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ गया। सोना चांदी के दामों में तेजी का कारण आज अक्षय तृतीया पर मांग बढ़ना...

May 10, 2024 11:39

Short Highlights
  • अक्षय तृतीया पर आज मांग बढ़ने के साथ तेज हुए सोना-चांदी के दाम
  • मेरठ में 24 कैरेट सोना का भाव 620 रुपए प्रति दस ग्राम तेज
  • चांदी के दाम में आज अक्षय तृतीया पर 790 रुपए प्रति किलो बढ़े
meerut gold silver rate : मेरठ में आज ​अक्षय तृतीया पर सोना चांदी के दामों में तेजी आई है। मेरठ सराफा बाजार में आज सोना जहां 620 रुपए प्रति दस ग्राम तेज हुआ है। वहीं चांदी का भाव 790 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ गया। सोना चांदी के दामों में तेजी का कारण आज अक्षय तृतीया पर मांग बढ़ना बताया जा रहा है। 
मेरठ में अक्षय तृतीया पर 24 कैरेट सोना का भाव 72,420 रुपए प्रति दस ग्राम है। जबकि एक किलोग्राम चांदी का भाव आज 85,330.00 रुपए है। 

दस दिन में दो हजार रुपए महंगा हुआ सोना 
मई के महीने में सोना की कीमत ने रफ्तार पकड़ी हुई है। दस दिन में सोना की कीमत दो हजार रुपए महंगी हुई है। एक मई को सोना का भाव 70,790 रुपए प्रति दस ग्राम था। जो कि आज 10 मई को 72,420 रुपए प्रति दस ग्राम है। सोना का दाम दो दिन में ही 1140 रुपए प्रति दस ग्राम बढ़ा है। हालांकि इस समय शादी ब्याह का सीजन बिल्कुल बंद है। उसके बाद भी सोने की कीमत में तेजी बरकरार है।

सोने की कीमत में तेजी अभी जारी
मेरठ सराफा बाजार के व्यापारियों का मानना है कि सोने की कीमत में तेजी अभी जारी रहेगी। इससे पहले 9 मई को सोने की कीमत में 520 रुपए प्रति दस ग्राम और छह मई को 680 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई थी। 
 

Also Read

मेरठ एसपी ट्रैफिक को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बताई यातायात की समस्याएं

20 May 2024 09:56 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ एसपी ट्रैफिक को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बताई यातायात की समस्याएं

प्रतिनिधि मंडल ने एसपी ट्रैफिक को लिखित रूप में व्यापारियों की समस्याएं बताई। जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने कहा कि शहर में कई मुख्य चौराहों की यातायात व्यवस्था में सुधार... और पढ़ें