परिवार के दस शव दफीना के लिए उठे तो पूरा इलाका गमगीन हो उठा। वहीं कब्रिस्तान में कब्र खोदने वाले मोहम्मद लियाकत भी दस मौतों से आहत दिखाई दिए।
Meerut News : 30 साल में पहली बार खोदी एक ही परिवार के दस लोगों की कब्र, सभी शव सुपुर्द ए खाक
Sep 16, 2024 09:36
Sep 16, 2024 09:36
- मेरठ के जाकिर कॉलोनी में गिरा था तीन मंजिला मकान
- मकान के मलबे में दबकर एक ही परिवार के दस लोगों की मौत
- कब्रिस्तान में एक साथ दफनाए गए दस लोगों के शव
कब्र खोदने जाएंगे तो संख्या दस तक हो जाएगी
शहर के इस्लामाबाद निवासी मोहम्मद लियाकत को रविवार सुबह की कब्र खोदने की सूचना मिली, मगर उन्हें यह नहीं पता था कि जब कब्र खोदने जाएंगे तो संख्या दस तक हो जाएगी। कब्र तैयार करने के काम में उन्होंने अपने बेटों और बहनाेई को भी लगाया।
देर शाम तक सभी कब्र तैयार हुईं
देर शाम तक सभी कब्र तैयार हुईं। उन्होंने नौ कब्र ताला फैक्टरी हंडिया कब्रिस्तान में और एक बच्ची की कब्र सामने वाले गद्दियान कब्रिस्तान में तैयार की। लियाकत ने बताया कि उन्होंने 30 साल में अपने उस्ताद के साथ भी कब्र तैयार की है। एक दिन में अलग-अलग कब्रिस्तान में जाकर सात-आठ कब्र तैयार की हैं, मगर एक ही परिवार के दस सदस्यों का कब्र पहली बार खोदी है।
नफ्फो की कब्र के पास दफनाए आठ परिजन
कब्रिस्तान में नफ्फो की कब्र के पास आठ अन्य कब्र बनाई गईं, सभी परिजन को इनमें दफनाया गया। रिश्तेदार की मासूम बेटी समरीन को सामने वाले कब्रिस्तान गद्दियान में दफनाया गया।
Also Read
19 Sep 2024 01:26 AM
विधायक नंद किशोर गुर्जर पिछले कुछ महीनों से गाज़ियाबाद के पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा के खिलाफ नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं, वे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लगातार शिकायतें कर रहे हैं। और पढ़ें