Hapur News : होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन 

होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन 
UPT | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Mar 13, 2024 23:35

जिले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति रोटी बनाकर रोटी पर थूकता दिख रहा है। मामले में सोशल मीडिया पर...

Mar 13, 2024 23:35

Short Highlights
  • रोटी पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
Hapur news : जिले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति रोटी बनाकर रोटी पर थूकता दिख रहा है। मामले में सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हुईं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो को वायरल किया गया। जिसमें जमजम होटल में थूक लगाकर रोटी बनाई जा रही है। वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी। वीडियो के आधार पर पुलिस बुलंदशहर रोड पर स्थित होटलों पर जाकर जानकारी कर रही थी। तभी मुखबिर, पुलिस को जानकारी दी कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति रोटी बनाते हुए, रोटी पर फूंक मार रहा है। वह जमजम होटल पर चिकन और रोटी बनाता है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी टीम के साथ जमजम होटल पर पहुंचे।

मेरठ का रहने वाला है आरोपी
होटल मालिक को वीडियो दिखाकर व्यक्ति के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि इस व्यक्ति का नाम समी पुत्र महताब निवासी श्याम नगर, फातिमा मस्जिद वाली गली, थाना लिसाड़ी गेट जिला मेरठ है। इसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। वह जमजम होटल में चिकन और रोटी बनाने का कार्य करता है। व्यक्ति की तलाश जमजम होटल और आसपास की दुकानों में की गई, लेकिन वह नहीं मिला। व्यक्ति के इस कृत्य से आमजन मानस में काफी रोष देखने को मिला। 

क्या बोले अधिकारी
सदर डीएसपी वरुण मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी समी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Also Read

कृषि भूमि अधिग्रहण की सीमा बढ़ाने की तैयारी, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

7 Jul 2024 07:16 PM

गौतमबुद्ध नगर गौतम बुद्ध नगर के लिए बड़ी खबर : कृषि भूमि अधिग्रहण की सीमा बढ़ाने की तैयारी, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

राज्य मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, योगी आदित्यनाथ सरकार इस जिले में औद्योगीकरण के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण की वर्तमान अधिकतम सीमा को बढ़ाने पर विचार कर रही है। और पढ़ें