Meerut Weather News : मेरठ सहित इन जिलों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें शहर के मौसम का हाल

मेरठ सहित इन जिलों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें शहर के मौसम का हाल
UPT | आज मेरठ में मौसम का हाल।

Jul 12, 2024 02:43

आज गुरुवार को बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि मेरठ में हल्की बारिश होगी। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Jul 12, 2024 02:43

Short Highlights
  • बारिश के कारण आसमान में छाई सफेद धुंध 
  • बारिश से मेरठ के हवा की सुहत में आया सुधार 
  • एनसीआर में बारिश से जगह-जगह जलभराव से यातायात बाधित
Meerut News : मेरठ सहित एनसीआर में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार और कल शुक्रवार को मेरठ और आसपास के जिलों में भीषण बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं तापमान में भी कुछ कमी आने की संभावना है। 

एनसीआर के जिलों में झमाझम बारिश
बीते दो दिनों से एनसीआर के जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बार मानसूनी बारिश का पैटर्न काफी बदला हुआ है। बारिश एक ही शहर में अलग-अलग हिस्सों में हो रही है। इसकी वजह से कहीं लोगों को उमस वाली गर्मी परेशान कर रही है तो कहीं पर मौसम अच्छा है। बारिश के बावजूद धूप निकलने से तापमान भी बढ़ रहा है। आज गुरुवार को सुबह के समय कुछ जिलों में बारिश हुई है। बारिश की वजह से आसमान में सफेद धुंध छाई हुई है। यह जमीन से उठी वाष्प है जो कि ऊपर वायुमंडल में जमी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि जब तक कि भीषण बारिश नहीं होती तब तक वातावरण में छाई ये वाष्प पूरी तरह से खत्म नहीं हो सकती है। 

कई जगहों पर रिमझिम बारिश
आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। कहीं बूंदे तो कहीं बौछारें पड़ रही है। हापुड और गाजियाबाद में हुई बारिश से कई जगह जलभराव हो गया है। कुछ जगहों पर लोग तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मेरठ का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री पर पहुंच गया है। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक बताया जा रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री पर है। हवा में नमी का स्तर 65 से 89 प्रतिशत तक रहा।

आज और कल बारिश का अलर्ट
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आज गुरुवार को बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि मेरठ में हल्की बारिश होगी। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। 12 जुलाई को मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक मध्यम बारिश की संभावना है। 

Also Read

पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

11 Oct 2024 11:53 PM

मेरठ नवजात की मौत पर मचा संग्राम : पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

मेरठ में 22 दिन के नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई। इसके बाद पति-पत्नी में भी विवाद छिड़ गया। पत्नी ने आरोप लगाया कि बच्चे की हत्या उसके पति ने की है। और पढ़ें