Meerut News : भाजपाइयों की आपसी गुटबंदी में खुली होटल हारमनी के कसीनो की पोल, जाने पर्दे के पीछे की कहानी

भाजपाइयों की आपसी गुटबंदी में खुली होटल हारमनी के कसीनो की पोल, जाने पर्दे के पीछे की कहानी
UPT | मेरठ के होटल हारमनी इन में पकड़ा गया अवैध कसीनो।

Oct 23, 2024 14:42

मेरठ में होटल हारमनी इन के कसीनो में मेरठ ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी हाईप्रोफाइल लोग दांव लगाने आते थे। हारमनी इन के कसीनो में प्रतिदिन करोड़ों का जुआ होता था।

Oct 23, 2024 14:42

Short Highlights
  • पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष रहा है होटल मालिक नवीन अरोड़ा
  • पूरे प्रकरण से भाजपा जनप्रतिनिधियों और भाजपाइयों ने बनाई दूरी 
  • भाजपाई बोले नवीन कब रहे कोषाध्यक्ष इसकी जानकारी नहीं 
Meerut News : मेरठ के गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में पकड़े गए कसीनो के पीछे अब कई राज फाश हो रहे हैं। शहर में रसूखदारों के बीच कई बातें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सबसे अधिक चर्चा भाजपाइयों की आपसी गुटबाजी को लेकर है। बताया जाता है कि भाजपाइयों की इसी गुटबाजी के चलने होटल हारमनी इन में चल रहे कसीनो की पोल खुली है। होटल हारमनी इन में पिछले छह महीने से कसीनो संचालित हो रहा है। बताया जात है कि थाना पुलिस को इसकी एवज में छह लाख रुपये महीना जाता था। जिसके चलते थाना पुलिस ने होटल हारमनी इन में चलने वाले अवैध कसीनो को नजरअंदाज किया हुआ था। यहीं कारण रहा कि जब एसएसपी की स्पेशल टीम ने होटल हारमनी इन में छापेमारी के दौरान थाना पुलिस को दूर रखा गया। 

मेरठ में इन दिनों भाजपा के भीतर गुटबाजी पूरी तरह से चरम पर
मेरठ में इन दिनों भाजपा के भीतर गुटबाजी पूरी तरह से चरम पर है। भाजपा के जिस गुट से होटल मालिक नवीन अरोड़ा जुड़ा है। उस गुट को भाजपा का एक दूसरा बड़ा गुट नीचा दिखाने के लिए भीतर खाने कुछ ना कुछ करता रहता है। लिहाजा एक-दूसरे को नीचा दिखाने की खींचतान में कसीनो की पोल खुल गई। बताया जाता है कि भाजपा के इसी गुट ने पूरी रेकी कर एसएसपी को सटीक सूचना दी थी।

सूचना इतनी सटीक थी कि पुलिस ठीक ऐसे समय पर पहुंची जब कसीनो चल रहा
यही वजह रही कि सूचना इतनी सटीक थी कि पुलिस ठीक ऐसे समय पर पहुंची जब कसीनो चल रहा था और नवीन अरोडा भी वहां पर मौजूद था। कसीनो संचालन की सूचना सीधे बड़े अधिकारियों को दी गई थी। इसलिए स्थानीय नौचंदी पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। भाजपा के मेरठ महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज का कहना है कि नवीन अरोड़ा व्यापारी हैं और वो भाजपा समर्थक हैं। नवीन अरोड़ा भाजपा के कोषाध्यक्ष कब रहे इसकी जानकारी उनको नहीं है। 

थाने में गिरफ्तार कोर्ट से हुई जमानत 
पुलिस ने अवैध कसीनो संचालन मामले में जिन आठ लोगों को गिरफ्तार किया था उनको कोर्ट से ही जमानत मिल गई। जिन लोगों को गिरफ्तार किया उनके नाम नवीन अरोड़ा, निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर छह होटल स्वामी। राकेश सहगल, निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड, धागा व्यापारी। राजकुमार, निवासी बेगमबाग, हेंडलूम कारोबारी। संजय अरोड़ा, निवासी शास्त्रीनगर नई सड़क, अधिवक्ता। राजीव गुलाठी, निवासी बेगमबाग, कपड़ा व्यापारी।  गौरव कंसल, निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड स्पेयर पार्ट्स व्यापारी, मोहित टंडन, निवासी जागृति विहार हेंडलूम व्यापारी और देवेंद्र कुमार सेठी, निवासी कल्याणी सिविल लाइंस, आढ़ती हैं। इन सभी को कोर्ट से जमानत दे दी गई थी। 

इस तरह लगता था कसीनों में दांव
होटल के हॉल में बड़ी टेबिलों पर अलग ग्रुप में लोग बैठते थे। ये लोग ताश के पत्तों और रंग-बिरंगे कॉइन के साथ बड़े दांव लगाते थे। रुपये के स्थान पर ये लोग कॉइन का उपयोग करते थे। खत्म होने पर रुपये देकर अलग रंग के कॉइन लेते थे। जीतने वाले व्यक्ति काउंटर पर कॉइन देकर कैश रुपये ले लेता था। जीतने वाले को कॉइन की कीमत का 10 प्रतिशत कमीशन काटकर रकम वापस की जाती थी। कसीनो गेम के बीच में महिला मॉडल शराब के पैग सर्व करती थी और डांस करती थीं।

जानिए किस रंग के कॉइन की क्या कीमत 
बैंगनी सफेद रंग के कॉइन की कीमत एक लाख रुपये। गुलाबी सफेद कॉइन की कीमत 50 हजार रुपये। काला सफेद कॉइन की कीमत 25 हजार रुपये। पीला सफेद कॉइन की कीमत एक हजार रुपये। 

होटल के कसीनो में प्रवेश शुल्क एक लाख रुपये 
मेरठ में होटल हारमनी इन के कसीनो में मेरठ ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी हाईप्रोफाइल लोग दांव लगाने आते थे। हारमनी इन के कसीनो में प्रतिदिन करोड़ों का जुआ होता था। कसीनो में प्रवेश शुल्क एक लाख रुपये था। बुकिंग सिर्फ ऑनलाइन ही होती थी। 
 

Also Read

अवैध पेट्रोल-डीजल के गोदाम में पुलिस की छापेमारी, 35 हजार लीटर मिलावटी तेल बरामद

23 Oct 2024 09:48 PM

मेरठ मेरठ में तेल का खेल : अवैध पेट्रोल-डीजल के गोदाम में पुलिस की छापेमारी, 35 हजार लीटर मिलावटी तेल बरामद

पुलिस को छापेमारी में गेझा गांव के खेत में बने गोदाम में 35 हजार लीटर डीजल और 15 हजार लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। गोदाम में जमीन के अंदर एक कैटर मिला। और पढ़ें