पति-पत्नी के विवाद में खूनी खेल : रोज-रोज के झगड़े का खौफनाक अंत, कुल्हाड़ी से काटकर महिला की हत्या

रोज-रोज के झगड़े का खौफनाक अंत, कुल्हाड़ी से काटकर महिला की हत्या
UPT | Symbolic Image

Jul 09, 2024 11:43

मेरठ के कंकरखेड़ा में मंगलवार को सुबह-सुबह एक दर्दनाक वारदात सामने आई। विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके...

Jul 09, 2024 11:43

Meerut News : मेरठ के कंकरखेड़ा में मंगलवार को सुबह-सुबह एक दर्दनाक वारदात सामने आई। विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


दस साल पहले हुई थी शादी
यह घटना थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित लाला मोहम्मदपुर गांव में हुई। मृतका के पति मौसम (हाशम का पुत्र) मजदूरी का काम करता है। मौसम की शादी फरजाना से लगभग 10 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उनके छह बच्चे हुए। पुलिस के अनुसार, दंपति के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण पहले भी उनके बीच कई बार झगड़े हो चुके थे। 

कुल्हाड़ी से कई वार किए
मंगलवार सुबह भी किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस बार आरोपी पति ने गुस्से में आकर महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। कुल्हाड़ी के हमले में महिला बुरी तरह घायल होकर फर्श पर गिर गई। महिला की चीख सुनकर बच्चे बाहर की ओर भागे। वहां उन्होंने देखा कि उनकी मां खून से लथपथ फर्श पर पड़ी हुई है। बच्चों के शोर को सुनकर आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर दौड़े आए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

हत्या के बाद भाग निकला पति
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला की मृत्यु हो चुकी थी। आरोपी पति घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दौराला शुचिता सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हत्या के आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read

नमो भारत के साहिबाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर यात्रियों का मिलेगी स्मार्ट लॉकर की सुविधा

23 Jan 2025 07:45 PM

गाजियाबाद Ghaziabad News : नमो भारत के साहिबाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर यात्रियों का मिलेगी स्मार्ट लॉकर की सुविधा

लॉकर में सिक्यूरिटी के लिए एक्सेस कोड दिया जाएगा, ताकि कोई और लॉकर को न खोल सके। इस एक्सेस कोड का उपयोग लॉकर खोलने व बंद करने के लिए सिर्फ एक बार ही किया जा सकेगा। और पढ़ें