Meerut News : मेरठ में इमाम को मस्जिद में घुसकर मारी गोली, हालत नाजुक

मेरठ में इमाम को मस्जिद में घुसकर मारी गोली, हालत नाजुक
UPT | मस्जिद के अंदर घुसकर हमलावरों ने इमाम को गोली मार दी

Oct 06, 2024 14:57

आसपास के लोगों ने इमाम को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को डरा धमकाना शुरू कर दिया

Oct 06, 2024 14:57

Short Highlights
  • आरोपी मौके पर तमंचा छोड़कर हुआ फरार
  • मस्जिद में बच्चों को उर्दू पढ़ा था इमाम 
  • इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया 
Meerut News : मेरठ में रविवार को सुबह मस्जिद के अंदर घुसकर हमलावरों ने इमाम को गोली मार दी। इमाम को जिस समय गोली मारी गई वो बच्चों को उर्दू पढ़ा रहे थे। मस्जिद में गोली चलने से हंगामा हो गया और बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। गोली इमाम के सिर में लगी और वो वहीं पर लहुलुहान होकर गिर गया। आरोपी इमाम को गोली माकर तमंचा मौके पर ही फैंककर फरार हो गया। पुलिस को मस्जिद में गोली चलने की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घायल इमाम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

जैद गार्डन में मस्जिद में पढ़ा रहा था उर्दू
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जैद गार्डन मस्जिद में इमाम बच्चों को उर्दू पढ़ा रहा था। इस दौरान बदमाश ने इमाम को गोली मारी जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश तमंचा छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को भर्ती कराया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नईम पुत्र नजर मोहम्मद निवासी मुरलीपुरा सात साल से जैद गार्डन की कासमी मस्जिद में इमाम के तौर पर काम करता है। रविवार को सुबह साकिर बिलाल व उस्मान को उर्दू पढ़ा रहे थे। इस दौरान पास के रहने वाले सरताज ने इमाम को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। लोगों को आता देख आरोपी तमंचा छोड़कर मौके से फरार हो गया।

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया
आसपास के लोगों ने इमाम को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को डरा धमकाना शुरू कर दिया और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Also Read

गाजियाबाद और महाराष्ट्र में हिंसक प्रदर्शन, 200 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

6 Oct 2024 04:53 PM

गाजियाबाद नरसिंहानंद के विवादित बयान से उपजा तनाव: गाजियाबाद और महाराष्ट्र में हिंसक प्रदर्शन, 200 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

यति नरसिंहानंद गिरि के विवादित बयान ने देशभर में तनाव फैला दिया है। गाजियाबाद और महाराष्ट्र के अमरावती में हालात बेकाबू हो गए। इसी बीच 7 से अधिक एफआईआर दर्ज कर करीब 200 से ज्यादा लोगों... और पढ़ें