Meerut News : मेरठ में बोले कांग्रेस ज्वाइंट सचिव-देश झूठे जुमले से उब चुका, हर वर्ग राहुल गांधी की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा

मेरठ में बोले कांग्रेस ज्वाइंट सचिव-देश झूठे जुमले से उब चुका, हर वर्ग राहुल गांधी की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा
UPT | कांग्रेस कार्यालय पर सम्मान समारोह कार्यक्रम।

Sep 01, 2024 18:20

उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाकर आम कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा है कि मेहनत और ईमानदारी के साथ जनहित के कार्य करने वाले के लिए कांग्रेस के दरवाजे कभी बंद नहीं होते।

Sep 01, 2024 18:20

Short Highlights
  • मेरठ में कांग्रेस के नवनियुक्त ज्वाइंट ​सेक्रेटरी का सम्मान 
  • कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित किया कांग्रेसियों ने कार्यक्रम
  • राहुल गांधी और कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प 
Meerut News :  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त राष्ट्रीय जॉइंट सेक्रेटरी प्रशासनिक मनोज त्यागी को बनाए जाने पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने की।

मेरा नहीं मेरठ के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान
इस अवसर पर मनोज त्यागी ने कहा कि यह मेरा नहीं मेरठ के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाकर आम कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा है कि मेहनत और ईमानदारी के साथ जनहित के कार्य करने वाले के लिए कांग्रेस के दरवाजे कभी बंद नहीं होते। पार्टी हाई कमान हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है।

ना तो बेरोजगारी को समाप्त करने, युवाओं के उत्थान के लिए कोई नीति
उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री के झूठे जुमले से उब चुका है, देश का हर वर्ग राहुल गांधी की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के पास ना तो बेरोजगारी को समाप्त करने, युवाओं के उत्थान के लिए कोई नीति है, ना ही महंगाई को समाप्त करने के लिये मोदी जी के पास कोई प्लान है। उनके पास केवल अपने अमीर दोस्तों के उत्थान के लिए नीति है। उसी के लिए 24 घंटे कार्य करते हैं। देश में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
मनोज त्यागी ने भारतीय संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की कचहरी स्थित प्रतिमा व इंदिरा चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वागत करने वालों में मतन सिंह देढा, प्रवक्ता हरिकिशन  अंबेडकर, रंजन शर्मा, योगी जाटव, महेंद्र शर्मा, धूम सिंह गुजर्र, सैयद रिहानुद्दीन, महेंद्र गुजर्र, अभिमन्यु त्यागी, प्रशांत कौशिक आदि काफ़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मनोज त्यागी का माला, बुके व शॉल ओढाकर स्वागत किया।

Also Read

पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

17 Sep 2024 01:10 AM

मेरठ मेरठ हादसा : पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों... और पढ़ें