Meerut News : मेरठ जेल में मनाया करवा चौथ पर्व, 60 महिला बंदियों ने रखा व्रत

मेरठ जेल में मनाया करवा चौथ पर्व, 60 महिला बंदियों ने रखा व्रत
UPT | मेरठ जिला कारागार में महिला बंदियों ने मनाया करवा चौथ पर्व।

Oct 21, 2024 09:29

महिला बंदी गृहों के अलावा जेल में बंद पतियों को उनकी पत्नी से मिलवाया। यानी कारागार परिसर में पति-पत्नी जो दोनों जेल में बंद हैं। उनको मिलवाया गया। जेल प्रशासन ने दंपती को चांद दिखाकर करवा चौथ का व्रत पूरा करवाया।

Oct 21, 2024 09:29

Short Highlights
  • जेल में महिला बंदियों ने चंद्रमा के दर्शन कर व्रत खोला
  • 14 दंपती भी मेरठ जेल में एक साथ बंद
  • मेरठ जेल में इस समय कुल 89 महिला बंदी
Meerut News : चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में करवा चौथ का पर्व मनाया गया। मेरठ जिला कारागार में 60 महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा। जेल अधीक्षक डाॅ. वीरेशराज शर्मा ने बताया कि जेल में 89 महिला बंदी हैं। इसमें से 14 दंपती जेल में एक साथ बंद हैं। जिन महिलाओं के पति जेल में बंद हैं। उन्होंने पारंपरिक ढंग से करवा चौथ पर्व पर चंद्रमा के दर्शन कर व्रत खोला। वहीं बाहर से बंदियों के पति या पत्नी को आने की इजाजत नहीं दी गई थी।

महिला बंदियों ने करवा चौथ का त्योहार बड़ी खुशी से मनाया
रविवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का खास निर्जला व्रत रखा है। करवा चौथ के मौके पर बाजारों में महिलाओं की भीड़ खरीदारी करने के लिए उमड़ी। वहीं रविवार को महिलाओं ने रात के समय चांद का दीदार कर अपने पति देव के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोला। उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद महिला बंदियों ने करवा चौथ का त्योहार बड़ी खुशी से मनाया। जेल में बंद महिला बंदियों के लिए करवा चौथ की सारी तैयारियां  जेल प्रशासन की ओर से की गई थी।

महिला कैदी के पतियों का दीदार कराया
जिला कारागर में बंद महिला बंदियों ने करवा चौथ का त्योहार जेल परिसर में रविवार की रात को पारम्परिक तरीके से मनाया। महिला बंदी गृहों में बंद महिला कैदी के पतियों का दीदार कराया। जेल प्रशासन की ओर से करवा चौथ का सारा सामान महिला बंदियों को मुहैया कराया गया। इसके साथ ही महिला बंदी गृहों में निरुद्ध कैदियों को त्योहार, व्रत पूजा सबंधी आवश्यकताओं को पूरा इंतजाम कराया गया।

जेल में बंद पति और पत्नियों को मिलाया गया
महिला बंदी गृहों के अलावा जेल में बंद पतियों को उनकी पत्नी से मिलवाया। यानी कारागार परिसर में पति-पत्नी जो दोनों जेल में बंद हैं। उनको मिलवाया गया। जेल प्रशासन ने दंपती को चांद दिखाकर करवा चौथ का व्रत पूरा करवाया। जिला कारागर जेल अधीक्षक ने बताया कि उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन की ओर से दिये गये सभी निर्देशों का अनुपालन किया गया। जिन महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा, उनको करवा का सभी सामान उपलब्ध कराया गया। इसके साथ महिला बंदी व्रतियों को जेल में निरुद्ध उनके पतियों से आमने-सामने मिलवाया गया। 

Also Read

फ्लैट मालिक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने की पत्थरबाजी

21 Oct 2024 11:35 AM

गौतमबुद्ध नगर जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में नौकरानी की मौत : फ्लैट मालिक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने की पत्थरबाजी

जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में शनिवार को एक घरेलू सहायिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद रविवार को जमकर हंगामा हुआ। फ्लैट मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें