LPG Gas Cylinder Prices : एक सितंबर से बढ़ गए एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, आज से इतने में मिलेगा

एक सितंबर से बढ़ गए एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, आज से इतने में मिलेगा
UPT | कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में आज बदलाव

Sep 01, 2024 09:18

अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतें, कराधान नीतियां और आपूर्ति-मांग की तेजी पर निर्भर होती हैं। हाल के कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर मूल्य परिवर्तनों के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

Sep 01, 2024 09:18

Short Highlights
  • तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में किया बदलाव 
  • एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 39 रुपये की बढ़ोत्तरी 
  • मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली में बढ़ी सिलेंडर की कीमत
LPG Gas Cylinder Prices : आज एक सितंबर को तेल विपणन कंपनियों ने कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाये हैं। तेल विपणन कंपनियों ने कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में आज बदलाव कर दिया। 1 सितंबर से 19 किलो वाले कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 39 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 19 किलो वाला कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की बिक्री कीमत आज से 1,691.50 रुपये हो गई है। बढ़ी हुई कीमतें तत्काल प्रभव से लागू हो गई हैं। 

गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की घोषणा की थी
इससे पहले तेल विपणन कंपनियों ने 1 जुलाई 2024 को व्यवसायों और वाणिज्यिक उद्यमों को राहत देने के लिए कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की घोषणा की थी। 19 किलोग्राम के कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 30 रुपये की कटौती की गई थी। जिसके बाद 19 किलोग्राम के कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की नई खुदरा कीमत 1646 रुपये हो गई।

बिक्री मूल्य 1676 रुपये हो गया था
उससे पहले 1 जून 2024 को 19 किलो वाले कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 69.50 रुपये की कमी की गई थी। जिससे बिक्री मूल्य 1676 रुपये हो गया था। इससे पहले एक मई 2024 को कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर पर 19 रुपये की कटौती की थी। हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतें, कराधान नीतियां और आपूर्ति-मांग की तेजी पर निर्भर होती हैं। हाल के कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर मूल्य परिवर्तनों के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

कीमतों में स्थानीय कर और ट्रासर्पोटेशन चार्जेेज स्थानीय 
उपरोक्त कीमत में स्थानीय कर और ट्रासर्पोटेशन चार्जेेज अलग—अलग जोड़े जाते हैं। इस कारण से हर जिले में एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव रहता है। एलपीजी सिलेंडर कीमत और पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव हर रोज तेल कंपनियां सुबह छह बजे करती हैं। इन्हीं बदलाव के आधार पर कीमतें तय की जाती हैं।   

Also Read

गाजियाबाद में दुकानदार लोगों को पिला रहा था पेशाब मिला जूस, हुई पिटाई

15 Sep 2024 02:42 AM

गाजियाबाद मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर : गाजियाबाद में दुकानदार लोगों को पिला रहा था पेशाब मिला जूस, हुई पिटाई

पूरा मामला गाजियाबाद के लोनी इलाके में इंद्रपुरी कॉलोनी का बताया जा रहा है। यहां शुक्रवार की शाम कुछ लोगों ने एक दुकान पर पेशाब मिलाकर जूस बेचने का आरोप लगाया। इसके बाद वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। और पढ़ें