अब मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल में नौशाद अली, राजकुमार गौतम, पूर्व सांसद दीपचंद को उपचुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
UP By Election-2024 : उपचुनाव से पहले बसपा में भारी फेरबदल, मुनकाद अली से वापस ली मेरठ मंडल की जिम्मेदारी
Aug 28, 2024 01:58
Aug 28, 2024 01:58
- प्रशांत गौतम, योगेंद्र और मोहित आनंद को सौंपी नई जिम्मेदारी
- बसपा में हो रही उठापटक के मद्देनजर शीर्ष नेतृत्व ने लिया निर्णय
- मेरठ मंडल के छह जिलों में नियुक्ति किए तीन पदाधिकारी
बहुजन समाज पार्टी का जनाधार लगातार गिरता जा रहा है
बता दें यूपी में बहुजन समाज पार्टी का जनाधार लगातार गिरता जा रहा है। बसपा पदाधिकारियों के बीच घमासान मचा हुआ है। बसपा में नेताओं के बीच हो रही उठापटक के बीच कोई भी पदाधिकारी अपने पदों पर नहीं टिक पा रहे हैं। अब बसपा हाईकमान ने राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली को मेरठ मंडल के कोर्डिनेटर पद से हटा दिया है। बसपा में अब प्रशांत गौतम और योगेंद्र जाटव के अलावा मोहित आनंद की संगठन में वापसी हुई है। जिसके बाद उनको मंडल कोर्डिनेटर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीनों नेताओं को मेरठ मंडल के छह जिलों में दो-दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
बसपा ने प्रदेश में होने वाले उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है
इस बार बसपा ने प्रदेश में होने वाले उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बसपा को मजबूत करने के दावे के साथ पुराने बसपाइयों की वापसी की गई है। जिसमें पार्टी में काफी समय से उपेक्षित चल रहे योगेन्द्र जाटव और प्रशांत गौतम को मेरठ मंडल के जिलों में प्रभारी बनाया है। इनके साथ मोहित आनंद और मोहित जाटव को भी जिम्मेदारी दी गई है।
बरेली मंडल का कोर्डिनेटर बनाया
इससे पहले पार्टी हाईकमान ने मोहित आनंद को मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल का सेक्टर प्रभारी बनाया था। लेकिन एक हफ्ते के भीतर ही इनका कद घटा दिया गया। राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली को भी मेरठ मंडल से हटाकर बरेली मंडल का कोर्डिनेटर बनाया गया है। अब मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल में नौशाद अली, राजकुमार गौतम, पूर्व सांसद दीपचंद को उपचुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हाईकमान ने संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार की है
इस संबंध में बसपा के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह पाल ने बताया कि हाईकमान ने संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार की है। उप चुनावों को लेकर बसपा ने अपनी तैयारी की है। बसपा उपचुनाव की सभी दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
Also Read
18 Sep 2024 11:06 AM
हाईकोर्ट के आदेश पर बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। अदालत ने अधिकारियों को कानूनी कार्रवाई जारी रखने को कहा। जिसके बाद दिल्ली स्थित ईडी के जोनल कार्यालय की टीमों ने देशभर में कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी और पढ़ें