Meerut News : अरविंद केजरीवाल की रिहाई के लिए मेरठ में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का सामूहिक उपवास

अरविंद केजरीवाल की रिहाई के लिए मेरठ में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का सामूहिक उपवास
UPT | अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर मेरठ कमिश्नरी पार्क में सामू​हिक उपवास पर बैठे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता।

Apr 07, 2024 15:52

मेरठ कमिश्नरी पार्क में आप कार्यकर्ता पहले धरने पर बैठे इसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने उपवास शुरू कर दिया। आप कार्यकर्ताओं ने इस दौरान यूपी...

Apr 07, 2024 15:52

Short Highlights
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को रिहा करने की मांग
  • सपा विधायक अतुल प्रधान भी हुए धरने में शामिल
  • आप कार्यकर्ताओं ने लगाए पीएम मोदी विरोधी नारे
Meerut News : मेरठ में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज कमिश्नरी पार्क में सामूहिक उपवास रखते हुए धरना प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल से रिहा करने की मांग की है।  जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में आज रविवार को आप कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क पहुंचे। मेरठ कमिश्नरी पार्क में आप कार्यकर्ता पहले धरने पर बैठे इसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने उपवास शुरू कर दिया। आप कार्यकर्ताओं ने इस दौरान यूपी और केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की। आप कार्यकर्ताओं का कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार, सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है।

आज भाजपा सरकार में जो भी न्याय की आवाज उठा रहा
आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि आज भाजपा सरकार में जो भी न्याय की आवाज उठा रहा है। उसको या तो जेल भेजा जा रहा है या फिर उसके घर ईडी और सीबीआई की छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिली है। ऐसे ही एक दिन अरविंद केजरीवाल भी निर्दोष साबित होंगे। 

सपा विधायक ने कहा कि भाजपा को देश की जनता लोकसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के सामूहिक उपवास धरना पर सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान भी पहुंचे। अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। सपा विधायक ने कहा कि भाजपा को देश की जनता लोकसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी। धरने के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कते हुए केजरीवाल को रिहा करने की मांग की। इसी बीच आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने और उनके कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के लगाए नारे। धरना में जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी भी शामिल हुए और उन्होंने भी केजरीवाल की रिहाई की मांग की।
 

Also Read

प्याज 50 रुपये और टमाटर 130 रुपये किलो, जानें क्या है वजह

6 Jul 2024 09:36 PM

गौतमबुद्ध नगर आसमान छू रहे सब्जियों के दाम : प्याज 50 रुपये और टमाटर 130 रुपये किलो, जानें क्या है वजह

नोएडा में इन दिनों सब्जियों के बढ़ते दाम लोगों के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। बारिश के मौसम के कारण सब्जियों के दाम में भारी उछाल आया है, जो कि नॉनवेज के दामों से भी ज्यादा हो गए हैं। और पढ़ें