Heat wave alert : रात का तापमान पांच डिग्री बढ़ा, यूपी के इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट

रात का तापमान पांच डिग्री बढ़ा, यूपी के इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट
UPT | आईएमडी ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट।

Apr 28, 2024 10:54

मेरठ में रात का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया है। सहारनपुर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बागपत और बिजनौर जिलों में औसत अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस...

Apr 28, 2024 10:54

Short Highlights
  • मेरठ स​मेत यूपी के सभी जिलों में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी
  • मौसम विभाग ने 40 जिलों में हीट वेव की संभावना जताई 
  • 35 किलोमीटर की रफ्तार से प्रचंड गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी 
Meerut weather Update : अप्रैल के अंतिम सप्ताह में गर्मी जोरों पर हैं। मौसम विभाग ने यूपी के 40 जिलों में हीट वेव अलर्ट जारी किया है। आईएमडी हीट वेव अलर्ट जारी होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ेगी। बता दें इन दिनों तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। मेरठ समेत आसपास के जिलों में रात का तापमान पांच डिग्री तक बढ़ गया है। मेरठ में रात का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया है। सहारनपुर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बागपत और बिजनौर जिलों में औसत अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। औसत न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस बताया गया है।   

इन जिलों में भीषण हीट वेव की संभावना 
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि मई के शुरूआती दिनों में गर्मी पूरे जोर पर रहेगी। उन्होंने बताया कि यूपी की राजधानी लखनऊ सहित सभी जिलों में धूप लोगों को झुलसाने वाली होगी। आज रविवार और कल सोमवार को बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, सीतापुर, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, लखीमपुरखीरी, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, झांसी, फतेहपुर, इटावा और आगरा सहित सभी जिलों आईएमडी का हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रात में तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहेगा। जिसके कारण भीषण गर्मी की संभावनाएं हैं।

आज पश्चिम यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार 
आज 28 अप्रैल रविवार को पश्चिम जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। लेकिन पूर्वी यूपी में 35 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से प्रचंड तेज हवा चलेगी। इसको लेकर लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के अधिकांश जिलों में रात में तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। उष्ण लहर यानी हीट वेव चलने की संभावना को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति आगाह किया गया है। जिलों में रात में तापमान अधिक रहने की चेतावनी जारी की गई है। 

गर्म हवाओं से बिगड़ी लोगों की सेहत 
बढ़ती गर्मी के बीच गर्म हवाओं के कारण लोगों की सेहत खराब होने लगी है। अस्पताल में बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। 

Also Read

परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

6 Oct 2024 05:38 PM

मेरठ महेंद्र सिं​ह टिकैत जयंती : परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं। और पढ़ें