Meerut AAP Protest : सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पीएम आवास का घेराव करने पहुंचे मेरठ आप कार्यकर्ता

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पीएम आवास का घेराव करने पहुंचे मेरठ आप कार्यकर्ता
UPT | मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन करते मेरठ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता।

Mar 26, 2024 16:47

मेरठ से पहुंचे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर जाफरपुर थाने में बंद किया। अंकुश चौधरी ने कहा अब ये इंक़लाबी कारवाँ रुकेगा नहीं जब तक कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल...

Mar 26, 2024 16:47

Short Highlights
  • प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने जाफरपुर थाने में किया बंद
  • प्रदर्शनकारी आप कार्यकर्ता बोले इंकलाबी कारवॉ रुकेगा नहीं
  • प्रदर्शन के दौरान पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर पुलिस ने रोका
Meerut : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के लिए मेरठ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। जहां पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जाफरपुर थाने में बंद कर दिया। इस दौरान आम आदमी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और योगी मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी ​की। 

पीएम आवास का घेराव करने पहुंचे
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पीएम आवास का घेराव करने पहुंचे AAP मेरठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे। जहां पर दिल्ली पुलिस ने AAP मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी सहित मेरठ से पहुंचे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर जाफरपुर थाने में बंद किया। अंकुश चौधरी ने कहा अब ये इंक़लाबी कारवाँ रुकेगा नहीं जब तक कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रिहा नहीं कर दिया जाता है। 

मेरठ में मुख्य रूप से गिरफ्तार हुए
आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री Modi को अब दिल्ली में फैले हजारों केजरीवालों से डर लग रहा है। हम मोदी जी से पूछना चाहते हैं कि एक ऐसे शरथ चंद्र रेड्डी की गवाही पर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया। जिसने भाजपा को 60 करोड़ रुपये की रिश्वत दी है। मेरठ में मुख्य रूप से गिरफ्तार हुए जिला महासचिव जीएस राजवंशी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, सोशल मीडिया प्रभारी हेम कुमार, एससी-एसटी जिलाध्यक्ष भूप सिंह, किठौर विधानसभा अध्यक्ष राहुल चौधरी और जिला कार्यकारिणी सदस्य गजेन्द्र आदि प्रमुख हैं। 

Also Read

इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

6 Oct 2024 10:02 AM

गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा में मिली कपल की लाश : इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना क्षेत्र के जंगल में एक प्रेमी जोड़े का शव मिला। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। और पढ़ें