रोहित सिंह सजवान सहारनपुर के नए एसएसपी होंगे। इसके अलावा सतपाल को मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया है। मुरादाबाद के एसएसपी हेमराज मीना को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ बनाया गया है।
यूपी में आईपीएस अफसरों के तबादले : मेरठ के नए एसएसपी विपिन टाडा, रोहित सजवान भेजे गए सहारनपुर
Jun 26, 2024 03:10
Jun 26, 2024 03:10
- एसएसपी सहारनपुर विपिन ट़ाडा को मिला मेरठ का चार्ज
- 22 जून 2022 को रोहित सजवान ने लिया था मेरठ एसएसपी का चार्ज
- एसएसपी रोहित सजवान के दो साल के कार्यकाल में खूब हुए एनकाउंटर
22 जन 2022 को मेरठ का चार्ज संभाला
मेरठ में कप्तान के रूप में आईपीएस रोहित सिंह सजवान ने 22 जून 2022 को चार्ज संभाला था। रोहित सिंह सजवान दो साल तक मेरठ के एसएसपी रहे। उनके कार्यकाल में खूब एनकाउंटर हुए। अपने स्थानांतरण से पहले एसएसपी ने दागी पुलिसकर्मियों और दारोगाओं को लाइन भेजा था। रोहित सिंह सजवान ने दो साल पूरे किए। रोहित सिंह सजवान उत्तराखंड के नई टिहरी जिले के चाका किराड़ा गांव के मूल निवासी हैं। 2013 बैच के आईपीएस रोहित सिंह सजवान की सहारनपुर जिले में पांचवीं तैनाती है। मेरठ में उनकी चौथी तैनाती थी।
पूर्व राज्यमंत्री सतपाल सिंह के दामाद हैं आईपीएस विपिन टांडा
मेरठ के नए एसएसपी विपिन टाडा 2012 बैच के आईपीएस अफसर हैं। आईपीएस अफसर विपिन टाडा मूल रूप से राजस्थान जोधपुर निवासी हैं। आईपीएस विपिन टाडा ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। उनके पिता मच्छ राम पेशे से अधिवक्ता थे। इसके अलावा आईपीएस विपिन टाडा मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह के दामाद हैं। सतपाल सिंह बागपत के सांसद रह चुके हैं।
Also Read
28 Sep 2024 09:36 PM
सांसद संजय सिंह ने कहा निजी अस्पतालों एवं प्राइवेट स्कूलों में मची लूट पर रोक नहीं लगी तो आम आदमी पार्टी व्यापक स्तर पर करेगी आंदोलन। और पढ़ें