Meerut News : मेरठ में तापमान 40 डिग्री के पार, सूरज की ​तपिश और लू दिखाने लगी असर

मेरठ में तापमान 40 डिग्री के पार, सूरज की ​तपिश और लू दिखाने लगी असर
UPT | आज मेरठ के मौसम का हाल।

May 15, 2024 09:06

गर्मी और लू से बचने की एडवाइजरी जारी की है। पशु चिकित्सकों ने पालतू पशुओं को लू और गर्मी से बचाव के लिए उनको शेड या घरों के भीतर...

May 15, 2024 09:06

Short Highlights
  •  दो दिन में तापमान में वृद्धि के आसार
  • लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह
  • दोपहर में लू का रहेगा असर गर्मी करेगी परेशान 
Meerut Weather News : एक बार फिर से मेरठ का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। दिन भर गर्मी और सूरज की तपिश के बीच लू भी अपना असर दिखा रही है। दोपहर को गर्मी के कारण सड़के और बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी और लू से बचने की एडवाइजरी जारी की है। पशु चिकित्सकों ने पालतू पशुओं को लू और गर्मी से बचाव के लिए उनको शेड या घरों के भीतर बांधने के ​लिए कहा है। गर्मी का आलम ये है कि सुबह दस बजे से ही सूरज की तपिश तेज हो रही है। मेरठ का मौसम इन दिनों काफी गर्म है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि आने वाले दो दिन के भीतर तापमान में और बढ़ोतरी होगी। तापमान बढ़ने से गर्मी और परेशान करेगी।

पूरे पश्चिमी यूपी में भीषण गर्मी
गर्मी से मेरठ ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिमी यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक गर्मी पूरे चरम पर होती है। दिन में सूरज की तपिश और लू का असर इतना अधिक है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। गर्मी की ​तपिश और लू का असर देर शाम तक देखने को मिल रहा है।

दिन का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस
डॉ. सुभाष के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उन्होंने बताया कि मौसम शुष्क होने के चलते तापमान में और बढ़ोतरी होगी। दो से तीन डिग्री तक दिन का तापमान बढ़ने की संभावना है। दिन में लू का असर रहेगा। जिसके चलते गर्मी परेशान करेगी।
 

Also Read

 मिलेगे ये नए फीचर, जानिए नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को कितना होगा लाभ

27 Jul 2024 04:05 PM

मेरठ RRTS कनेक्ट ऐप : मिलेगे ये नए फीचर, जानिए नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को कितना होगा लाभ

ऐप में टिकट बुकिंग से लेकर लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, स्टेशन फ़ैसिलिटीज़, स्टेशन नेविगेशन, लास्ट माइल कनेक्टिविटी, लॉस्ट एंड फाउंड सहित अन्य कई फीचर्स... और पढ़ें