Meerut Weather: बारिश की बूंदों से मेरठ का मौसम हुआ कूल, आज रहेगा पश्चिम विक्षोभ का असर

बारिश की बूंदों से मेरठ का मौसम हुआ कूल, आज रहेगा पश्चिम विक्षोभ का असर
UPT | मेरठ में बारिश से मौसम हुआ कूल।

Jun 20, 2024 09:20

अरब सागर से आ रही नमी के प्रभाव से मेरठ और पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में में बादलों की आवाजाही से कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है।

Jun 20, 2024 09:20

Short Highlights
  • मेरठ और आसपास के जिलों में रात हुई झमाझम बारिश
  • मौसम विभाग ने माना प्री—मानसून बारिश की दस्तक
  • तपिश झेल रहे लोगों ने गर्मी से ली राहत की सांस
     
Meerut Weather News : मेरठ में एक माह से भीषण गर्मी के प्रकोप झेल रहे लोगों के लिए बुधवार रात राहत भरी रही। मेरठ में मौसम बदल तो तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे कई दिनों से गर्मी झेल रहे मेरठ वासियों को गर्मी से राहत मिली है। मेरठ के मौसम में आए बदलाव को विशेषज्ञ प्री-मानसून की दस्तक मान रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ का के चलते आज बृहस्पतिवार को मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि मेरठ में सुबह से आसमान में घने काले बादल हैं और तेज ठंडी हवा चल रही है। मेरठ में आज दिन में बादल छाने के साथ ठंडी हवा चलने का अनुमान है। 

बुधवार को मेरठ में दिन में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री
मौसम विभाग ने बुधवार को मेरठ में दिन में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। जो सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। हालांकि मंगलवार की अपेक्षा बुधवार का तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा था। जबकि न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जो कि सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। बुधवार को सुबह से तेज धूप लोगों को परेशान कर रही थी। दोपहर में सूरज की तपिश लोगों के शरीर को झुलसा रही थी। 

भीषण गर्मी के चलते मेरठ में बाजारों में सन्नाटा
भीषण गर्मी के चलते मेरठ में बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ था। दिन में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखाई दिए। लोग राहत के लिए सकून की छाया तलाशते दिखाई दिए। मेरठ में रात दस बजे के बाद मौसम ने करवट बदली। तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि अरब सागर से आ रही नमी के प्रभाव से मेरठ और पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में में बादलों की आवाजाही से कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है। वर्तमान मौसमी परिदृश्य में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव तथा पुरवा के साथ प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप कहीं-कहीं छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद 23 जून से उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता एवं क्षेत्रीय वितरण में बढ़ोतरी की संभावना है। 

Also Read

परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

6 Oct 2024 05:38 PM

मेरठ महेंद्र सिं​ह टिकैत जयंती : परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं। और पढ़ें