weather alert : यूपी में खिसका मानसून टर्फ, भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट

यूपी में खिसका मानसून टर्फ, भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट
UPT | Meerut weather Update

Aug 08, 2024 11:49

मेरठ में अधिकतम तापमान की बात करें तो ये 35.1 डिग्री सेल्सियस दज किया गया है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Aug 08, 2024 11:49

Short Highlights
  • यूपी में मानसून टर्फ सेंट्रल में खिसकने से बदला मौसम
  • पश्चिम से पूरब तक मानसून टर्फ खिसकने का असर
  • दो दिन से पश्चिम जिलों में बारिश का दौर
Meerut News : यूपी में सावन के महीने में बारिश का दौर जारी है। मानसून टर्फ के सेंट्रल पार्ट में खिसकने से प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसी के साथ कुछ जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की भी संभावना बन रही है। 

अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के चांस
आज यूपी के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के चांस है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष ने बताया कि मानसून ट्रफ के प्रदेश के केंद्रीय हिस्से में खिसकने के कारण तराई व दक्षिणी इलाकों सहित मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, कानपुर, मथुरा और आगरा आदि में बारिश के संकेत हैं। बुधवार को तराई और दक्षिणी इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि आज गुरुवार को प्रदेश के दो तिहाई हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश संभावना है।

गाजियाबाद में 15.8 मिमी, मेरठ में 20.4 मिमी
बुधवार को गाजियाबाद में 15.8 मिमी, मेरठ में 20.4 मिमी और लखीमपुर खीरी जिले में 80 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। प्रदेश की राजधानी  लखनऊ, प्रयागराज और अंबेडकर नगर में 70 मिमी बारिश हुई है। बरेली में 31.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। मेरठ में अधिकतम तापमान की बात करें तो ये 35.1 डिग्री सेल्सियस दज किया गया है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज बृहस्पतिवार को पश्चिम यूपी के मेरठ और सहारनपुर मंडलों के अलावा मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ मंडल में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट, ललितपुर प्रयागराज, कौशांबी, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, कानपुर, लखीमपुर खीरी, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के आसपास इलाकों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। 

Also Read

पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

17 Sep 2024 01:10 AM

मेरठ मेरठ हादसा : पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों... और पढ़ें