advertisements
advertisements

Meerut News : मेरठ में क्रांति दिवस के मौके पर गांधी आश्रम से निकाली प्रभात फेरी, शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण

मेरठ में क्रांति दिवस के मौके पर गांधी आश्रम से निकाली प्रभात फेरी, शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण
UPT | मेरठ में क्रांति दिवस के मौके पर निकली प्रभात फेरी में भाग लेते जिलाधिकारी दीपक मीणा व अन्य।

May 10, 2024 15:09

आज 10 मई 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम वर्षगांठ के मौके पर महानगर में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बता दें आज के ही दिन 10 मई 1857 को मेरठ में...

May 10, 2024 15:09

Short Highlights
  • शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शहीद स्मारक पर संपन्न
  • जिलाधिकारी ने उपस्थित जन समूह को दिलाई शपथ 
  •  1857 की क्रांति पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन
Meerut : मेरठ जिला प्रशासन के सहयोग से आज क्रांति दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी गांधी आश्रम, गढ रोड से प्रारंभ होकर इंदिरा चौक बुढाना गेट होते हुए शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। शहीद स्मारक पर जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया व उपस्थित जन समूह को शपथ दिलाई गई।

चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन
जिलाधिकारी द्वारा संग्रहालय में 1857 की क्रांति पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।
आज 10 मई 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम वर्षगांठ के मौके पर महानगर में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बता दें आज के ही दिन 10 मई 1857 को मेरठ में अंग्रेजों के खिलाफ भारतीय सैनिकों ने बगावत की थी। उसके बाद क्रांति की भड़की आग पूरे देश में फैली थी। जिलाधिकारी ने लोगों को शहीद स्मारक और क्रांति दिवस के बारे में बताया।  

ये अधिकारी मौके पर रहे उपस्थित
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल,जॉइंट मजिस्ट्रेट नारायणी, एडीएम सिटी बृजेश कुमार, एडीएम प्रशासन बलराम सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा,सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन, बीएसए आशा चौधरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 

Also Read

मेरठ एसपी ट्रैफिक को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बताई यातायात की समस्याएं

20 May 2024 09:56 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ एसपी ट्रैफिक को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बताई यातायात की समस्याएं

प्रतिनिधि मंडल ने एसपी ट्रैफिक को लिखित रूप में व्यापारियों की समस्याएं बताई। जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने कहा कि शहर में कई मुख्य चौराहों की यातायात व्यवस्था में सुधार... और पढ़ें