Meerut News : मेरठ में लगे- 'BJP विधायक चोर हैं' के नारे, लोगों की जमीन कब्जाने का आरोप

मेरठ में लगे- 'BJP विधायक चोर हैं' के नारे, लोगों की जमीन कब्जाने का आरोप
UPT |

Sep 21, 2024 13:33

मेरठ दक्षिण से विधायक और ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर इस समय सत्ता में हैं तो उनकी चल रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर उनको न्याय नहीं मिला तो वो आत्महत्या को मजबूर होंगे।

Sep 21, 2024 13:33

Short Highlights
  • मेरठ दक्षिण क्षेत्र से विधायक और ऊर्जा राज्यमंत्री हैं डॉ. सोमेंद्र तोमर
  • मेरठ कमिश्नरी पहुंचे लोगों ने विधायक और राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर पर लगाए गंभीर आरोप
  • बोले लोग हमारी जमीन पर कब्जा कर भाजपा विधायक बनवा रहा यूनिवर्सिटी
Meerut News : मेरठ दक्षिण से विधायक और प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के खिलाफ आज मेरठ कमिश्नरी पर लोगों ने जमकर नारेबाजी की। मेरठ कमिश्नरी पर भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर के खिला नारेबाजी कर लोगों ने कहा, भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर चोर है वो लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। 

विनायक कॉलोनी के निवासियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा
मोदीपुरम विनायक कॉलोनी के निवासियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि उन्होंने 2009 में कॉलोनी में प्लाट खरीदे थे। प्लॉट और विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर के कॉलेज का खसरा दोनों आमने सामने हैं। डॉ. सोमेंद्र तोमर ने विनायक विद्यापीठ भी खरीद लिया था। भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर पर आरोप लगाया कि वो ऊर्जा राज्यमंत्री हैं और दबंगई के बल पर उनके प्लॉट का रास्ता रोक लिया है।

भाजपा विधायक जबरन प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं
आरोप है कि भाजपा विधायक जबरन प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर पर आरोप है कि उन्होंने प्लॉट  की दीवार और नींव की ईटों को उखड़वा दिया है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि इससे करीब उनका 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे के नाम ज्ञापन देते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और भाजपा विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

न्याय नहीं मिला तो वो आत्महत्या को मजबूर होंगे
लोगों का कहना था कि वो इससे पहले भी थाना स्तर से लेकर एसएसपी और डीएम तक अपनी बात कह चुके हैं। लेकिन कहीं उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ितों ने कहा कि मेरठ दक्षिण से विधायक और ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर इस समय सत्ता में हैं तो उनकी चल रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर उनको न्याय नहीं मिला तो वो आत्महत्या को मजबूर होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर और मोदी और योगी की होगी। प्रदर्शनकारियों में शशांक, नीरज, शैलेंद्र त्यागी, अरूण त्यागी और काफी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।   
 

Also Read

पिलर पर अटकी स्कूटी ने बचाई युवती की जान, किस्मत ने ऐसे पलटा खेल

21 Sep 2024 04:06 PM

गौतमबुद्ध नगर नोएडा में एलिवेटेड रोड सड़क हादसा : पिलर पर अटकी स्कूटी ने बचाई युवती की जान, किस्मत ने ऐसे पलटा खेल

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-25 के सामने स्थित एलिवेटेड रोड पर एक घटना ने सभी को हैरान कर दिया। शनिवार दोपहर एक युवती का एक्सीडेंट हुआ, जिसके बाद वह एलिवेटेड रोड के पिलर पर अटक गई... और पढ़ें