Meerut News : राकेश टिकैत बोले-बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात भारत में भी हो सकते हैं...

राकेश टिकैत बोले-बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात भारत में भी हो सकते हैं...
UPT | भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत

Aug 22, 2024 23:14

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत देश में कहा कि बांग्लादेश और श्रीलंका में जैसे आंदोलन हुए हैं। ऐसे आंदोलन भारत में होने की आशंका है।

Aug 22, 2024 23:14

Short Highlights
  • कोलकाता की घटना को राकेश टिकैत ने बताया निंदनीय 
  • बांग्लादेश जैसे आंदोलन होने की टिकैत ने जताई आशंका 
  • किसान नेता ने मीडिया की भूमिका पर उठाए सवाल 
Meerut News : बांग्लादेश में आज जो हालात हैं ऐसे हालात भारत में भी हो सकते हैं। ये कहना है भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का। राकेश टिकैत ने भारत में बांग्लादेश जैसे आंदोलन की आशंका जताई है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत देश में कहा कि बांग्लादेश और श्रीलंका में जैसे आंदोलन हुए हैं। ऐसे आंदोलन भारत में होने की आशंका है।

मुफ्त बिजली की घोषणा पर प्रतिक्रिया
राकेश टिकैत ने कोलकाता की घटना को निंदनीय बताते हुए मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। इसके अलावा भाकियू प्रवक्ता ने किसानों को मुख्यमंत्री योगी की मुफ्त बिजली की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने किसानों के ट्यूबवेल पर मीटर लगाने का विरोध किया।

राकेश टिकैत ने मीडिया की भूमिका पर उठाए सवाल
राकेश टिकैत ने मीडिया की भूमिका पर उठाए सवाल उठाते हुए कहा कि मणिपुर में मीडिया की मुखरता देखने को नहीं मिली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत में भी बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात हैं। यहां भी उसी तरह आंदोलन हो सकता है। कोलकाता में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि मीडिया में जिस तरह से इस घटना को लेकर मुखरता देखने को मिली है। वैसी मणिपुर में देखने को नहीं मिली थी।

उच्च अधिकारियों से वार्ता के लिए मेरठ आए थे
राकेश टिकैत पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यालय में बिजली संबंधी शिकायतों को लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता के लिए मेरठ आए थे। इस दौरान राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि किसान आंदोलन में साढ़े सात सौ से अधिक किसानों ने बलिदान दिया है। उस पर केंद्र सरकार ने कुछ नहीं नहीं किया। ऐसा लग रहा है, जहां विपक्षी दलों की सरकारें हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। 

टयूबवेल से उखाड़ देंगे मीटर
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों को निशुल्क बिजली देने की घोषणा की है। लेकिन मीटर लगाने की शर्त इसमें लगाई है। किसान ट्यूबवेल पर मीटर नहीं लगने देंगे। मीटर लगा तो उसे उखाड़ कर जमा किया जाएगा।

Also Read

जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन

17 Sep 2024 09:52 PM

मेरठ मेरठ में पिटबुल और रॉटविलर का बच्चों पर अटैक : जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन

कुत्तों के काटने की घटना से कॉलोनी वासियों में दहशत है। कोई अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा है। बता दें सूर्यापुरम कॉलोनी में छह महीने पहले कुत्ते के काटने से एक किशोर की मौत हो चुकी है।  और पढ़ें