Meerut News : योगी मंत्रिमंडल में रालोद के इन दो विधायकों को शामिल कर जयंत साधेंगे जाट-मुस्लिम समीकरण

योगी मंत्रिमंडल में रालोद के इन दो विधायकों को शामिल कर जयंत साधेंगे जाट-मुस्लिम समीकरण
UPT | चौधरी जयंत सिंह

Feb 16, 2024 09:44

पश्चिम यूपी में जाट-मुस्लिम समीकरण का गठजोड़ किसी भी राजनैतिक दल की हालत खराब कर सकता है। ये बात भाजपा और रालोद बाखूबी जानते हैं। कवाल कांड के बाद जहां भाजपा को इसका लाभ मिला है वहीं रालोद को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

Feb 16, 2024 09:44

Meerut News : भाजपा और रालोद के गठबंधन के बाद अब योगी मंत्रिमंडल में चौधरी जयंत सिंह के दो विधायक योगी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। इन दो विधायकों को मंत्रीपद दिया जाएगा। इन दो विधायकों में एक जाट समुदाय से और दूसरे मुस्लिम हैं। इनमें नाम राजपाल बालियान और अशरफ अली हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी से चौधरी जयंत की मुलाकात के बाद योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। तभी रालोद के एनडीए में शामिल होने की औपचारिक घोषणा भी होगी।

अजित सिंह की जयंती पर गठबंधन की घोषणा
राष्ट्रीय लोकदल एनडीए मे शामिल हो गया है। अपने पिता चौधरी अजित सिंह की जयंती पर चौधरी जयंत सिंह गठबंधन की घोषणा कर चुके हैं। चौधरी जयंत सिंह की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद गठबंधन और सीटों के बंटवारे की बात हर तरह से फाइनल हो गई है। 

सभी नौ विधायकों से दिल्ली में बातचीत
चौधरी जयंत सिंह ने अपने सभी नौ विधायकों को दिल्ली बुलाकर उनसे एकांत में बातचीत की। इन विधायकों में राजपाल बालियान बुढ़ाना, चंदन चौहान मीरापुर, अनिल कुमार पुरकाजी, प्रसन्न चौधरी शामली, मदन भैया खतौली, गुलाम मोहम्मद सिवाल खास, अशरफ अली थानाभवन,  डॉ. अजय कुमार छपरौली, प्रदीप गुडडू सादाबाद के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श किया। 

मुस्लिम वोटरों से संपर्क बनाए रखने को कहा
सिवाल खास से विधायक गुलाम मोहम्मद ने अपने नेता जयंत से मिलने के बाद उत्तरप्रदेश टाइम्स से हुई बातचीत में बताया कि उनको लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कहा गया है। इसी के साथ सभी विधायकों से मुस्लिम मतदाताओं से सम्पर्क बनाए रखने के साथ ही उनके हर सुख-दुख में साथ होने के लिए कहा है। जिससे कि रालोद से मुस्लिमों का जुड़ाव बना रहे।

जाट-मुस्लिम समीकरण साधने को ये बन सकते हैं मंत्री 
पश्चिम यूपी में जाट-मुस्लिम समीकरण का गठजोड़ किसी भी राजनैतिक दल की हालत खराब कर सकता है। ये बात भाजपा और रालोद बाखूबी जानते हैं। कवाल कांड के बाद जहां भाजपा को इसका लाभ मिला है वहीं रालोद को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में रालोद के पाले में जाट और मुस्लिम मतदाता वापस लौट आए। अपने जाट-मुस्लिम समीकरण को साधने के लिए ही रालोद अशरफ अली और राजपाल बालियान को योगी मंत्रीमंडल में शामिल करेगी। 

रालोद की भाजपा के शीर्ष से गठबंधन को लेकर जो बातें हुई
रालोद की भाजपा के शीर्ष से गठबंधन को लेकर जो बातें हुई है। उनमें चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न के साथ ही प्रदेश मंत्रिमंडल में रालोद विधायकों को शामिल करने और राज्यसभा की एक सीट दिए जाना शामिल है। सूत्रों के अनुसार योगी मंत्रिमंडल में रालोद के दो विधायकों को शामिल किया जाएगा। इनमें एक कैबिनेट और दूसरा राज्यमंत्री बनाया जाएगा। जाट-मुस्लिम समीकरण बनाए रखने और मुस्लिमों को साधने के लिए थानाभवन से विधायक अशरफ अली का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान का भी मंत्री बनना फाइनल है। अगर रालोद काे राज्यसभा सीट मिलती है तो शाहिद सिद्दीकी को राज्यसभा भेज सकती है।

Also Read

सपने हो रहे साकार, आपके साथ हैं कर्मयोगी सरकार

18 Sep 2024 04:32 PM

गाजियाबाद CM Yogi Ghaziabad visit : सपने हो रहे साकार, आपके साथ हैं कर्मयोगी सरकार

वर्तमान में जनपद गाजियाबाद इतना बदल गया है कि आज से 10 वर्ष पूर्व जितने गाजियाबाद देखा होगा वह आज के गाजियाबाद को देखते हुए आश्चर्यचकित होगा और पढ़ें