Meerut News : विक्टोरिया पार्क में सपा विधायक अतुल प्रधान का 'घेरा डालो, डेरा डालो' आंदोलन शुरू

विक्टोरिया पार्क में सपा विधायक अतुल प्रधान का 'घेरा डालो, डेरा डालो' आंदोलन शुरू
UPT | मेरठ के विक्टोरिया पार्क में आंदोलन शुरू करने से पहले हवन करते सपा विधायक अतुल प्रधान

Oct 10, 2024 21:04

अतुल प्रधान ने आज आंदोलन शुरू करने पर कहा कि प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा दोनों ही महंगी हो गई है। आम लोग निजी अस्पताल में इलाज और निजी स्कूल-कॉलेजों में बच्चों को अब नहीं भेज सकते।

Oct 10, 2024 21:04

Short Highlights
  • प्रशासन की बिना अनुमति के सपा विधायक ने शुरू किया धरना 
  • विक्टोरिया पार्क के आसपास भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात
  • डीएम बोले-सपा विधायक को सिर्फ एक दिन की अनुमति 
Meerut News : मेरठ के विक्टोरिया पार्क में आज सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने 'घेरा डालो, डेरा डालो' आंदोलन शुरू कर दिया है। हालांकि प्रशासन की ओर से उनको आंदोलन की अनुमति नहीं मिली है। वहीं मेरठ डीएम दीपक मीणा का कहना है कि सपा विधायक अतुल प्रधान को विक्टोरिया पार्क में एक दिन के धरने की अनुमति दी गई है। 

निजी अस्पतालों में महंगा इलाज और महंगी शिक्षा के विरोध में
बता दें प्रदेश में निजी अस्पतालों में महंगा इलाज और महंगी शिक्षा के विरोध में सपा विधायक अतुल प्रधान आज विक्टोरिया पार्क आंदोलन करने के लिए पहुंचे। विक्टोरिया पार्क में पहुंचकर सपा विधायक अतुल प्रधान ने सबसे पहले हवन किया। इसके बाद उन्होंने आंदोलन शुरू किया। इस दौरान अतुल प्रधान ने कहा कि इस आंदोलन के लिए वो पिछले कई महीने से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके आंदोलन में मेरठ के हर गांव से लोग पहुंचेंगे। वहीं उनको शहर के लोगों का भी समर्थन भी मिल रहा है। 

कलेक्ट्रेट में धरने की अनुमति नहीं दी गई
बता दें सपा विधायक अतुल प्रधान अपना धरना पहले कलेक्ट्रेट में शुरू करने वाले थे। इसके लिए एडीएम सिटी से मिले। जिसमें उनको कलक्ट्रेट में धरने की अनुमति नहीं दी गई। इस पर सपा विधायक अतुल प्रधान ने कलेक्ट्रेट पर ही एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया और फिर विक्टोरिया पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू करने की बात कही। 

अतुल प्रधान ने आज आंदोलन शुरू करने पर कहा
अतुल प्रधान ने आज आंदोलन शुरू करने पर कहा कि प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा दोनों ही महंगी हो गई है। आम लोग निजी अस्पताल में इलाज और निजी स्कूल-कॉलेजों में बच्चों को अब नहीं भेज सकते। दोनों जगहों पर आज मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है। लोग अब इस व्यवस्था से तंग आ चुके हैं और वो इसमें सुधार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विक्टोरिया पार्क में 'घेरा डालो, डेरा डालो' आंदोलन एतिहासिक होगा। ये व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई है। जो जारी रहेगा।

सपा विधायक को एक दिन के लिए विक्टोरिया पार्क में धरने की अनुमति
वहीं जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि उन्होंने सपा विधायक को एक दिन के लिए विक्टोरिया पार्क में धरने की अनुमति दी है। इसके बाद अगर सपा विधायक वहां पर धरना दे रहे हैं तो इसके लिए वो जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है। 

Also Read

मेरठ में सड़क हादसे में भाई और दो बहनों की दर्दनाक मौत

10 Oct 2024 09:20 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ में सड़क हादसे में भाई और दो बहनों की दर्दनाक मौत

भाई बहन खन्द्रावली-पसवाड़ा मार्ग पर पर पहुंचे तो एक अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीनों भाई-बहनों की मौके पर मौत हो गई। और पढ़ें