advertisements
advertisements

Meerut News : केजरीवाल की जमानत पर मेरठ में आप का जश्न, लगे लोकतंत्र जिंदाबाद के नारे

केजरीवाल की जमानत पर मेरठ में आप का जश्न, लगे लोकतंत्र जिंदाबाद के नारे
UPT | मेरठ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता (फाइल फोटो)।

May 10, 2024 21:01

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देने के फ़ैसले का...

May 10, 2024 21:01

Short Highlights
  • मेरठ में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
  • सुप्रीम कोर्ट द्वारा आंतरिम जमानत दिए जाने का स्वागत
  • बोले आप कार्यकर्ता, सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं 
Meerut : सुप्रीम कोर्ट द्वारा ​अरविंद केजरीवाल की आंतरिम जमानत स्वीकार किए जाने के बाद मेरठ में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। केजरीवाल की जमानत पर आप ने ढ़ोल नगाड़े बजवाए और मिठाइयां बंटवाईं। मेरठ आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान लोकतंत्र  जिंदाबाद के नारे लगाए। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सत्य परेशान तो हो सकता है लेकिन पराजित कभी नहीं।

सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय ने सत्य और न्याय की जीत
मेरठ में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय ने सत्य और न्याय की जीत को साबित किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देने के फ़ैसले का मेरठ में सभी कार्यकर्ता स्वागत करते हैं। मेरठ में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब देश केजरीवाल का कमाल देखेगा। 

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की जांच का सामना
बता दें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की जांच का सामना कर रहे केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है।  

Also Read

मेरठ एसपी ट्रैफिक को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बताई यातायात की समस्याएं

20 May 2024 09:56 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ एसपी ट्रैफिक को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बताई यातायात की समस्याएं

प्रतिनिधि मंडल ने एसपी ट्रैफिक को लिखित रूप में व्यापारियों की समस्याएं बताई। जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने कहा कि शहर में कई मुख्य चौराहों की यातायात व्यवस्था में सुधार... और पढ़ें