मौसम के शुष्क होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज रविवार को सुबह से मौसम साफ है और चिलचिलाती धूप निकलने से गर्मी का सितम भी काफी बढ़ गया है
Weather Alert : धूल भरी हवा लू में बदली, तापमान पहुंच रहा 40 के पास
Apr 21, 2024 14:52
Apr 21, 2024 14:52
- मेरठ सहित आसपास के जिलों में तेजी से बढ़ रहा तापमान
- मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रकोप बढ़ा
- 15 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही तेज धूल भरी हवाएं
दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस
शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान बढने से गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। मौसम के शुष्क होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज रविवार को सुबह से मौसम साफ है और चिलचिलाती धूप निकलने से गर्मी का सितम भी काफी बढ़ गया है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अभी अप्रैल माह में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसी के साथ अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज रविवार को हवा की रफ्तार 12.5 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई है।
आने वाले दिनों में मौसम का हाल
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में तेजी से परिवर्तन होने के साथ ही तेज गर्म हवाएं चलेंगी। जिससे कि दोपहर को गर्मी बढ़ेगी। इसी के साथ तापमान में भी वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मई माह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचेगा।
Also Read
6 Oct 2024 05:38 PM
जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं। और पढ़ें