Meerut News : मेरठ में पांच लोगों को आवारा कुत्ते ने काटा, मेनका गांधी के फोन से हंगामा

मेरठ में पांच लोगों को आवारा कुत्ते ने काटा, मेनका गांधी के फोन से हंगामा
UPT | मेरठ में आवारा कुत्तों का आतंक।

Mar 02, 2024 18:26

भाजपा सांसद मेनका गांधी ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कॉल करके कुत्तों को पकड़ने के अभियान को तुरंत बंद करने की बात कही। जिस पर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया।

Mar 02, 2024 18:26

Short Highlights
  • मेरठ में लगातार बढ़ रहा आवारा कुत्तों का आतंक
  • बच्चे सहित पांच लोगों को स्ट्रीट डॉग ने एक कालोनी में काटा  
  • टीम पकड़ने पहुंची तो सांसद मेनका गांधी ने कर दिया फोन
Meerut News : मेरठ में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। शहर में हर गली मोहल्ले में आवारा कुत्ते किसी ना किसी को अपना निशाना बना रहे हैं। हालात ये है कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक लोग कुत्ता काटने का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। आज शनिवार को भी मोहनपुरी इलाके में एक कुत्ते ने बच्चे सहित पांच लोगों को काट लिया। कुत्ते के आतंक को देखते हुए लोगों ने निगम को फोन कर कुत्ता पकड़ने की गुहार लगाई। नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने गई तो वहां हंगामा हो गया। सांसद मेनका गांधी के फोन से मामला गरमा गया। भाजपा सांसद मेनका गांधी ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कॉल करके कुत्तों को पकड़ने के अभियान को तुरंत बंद करने की बात कही। जिस पर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस की मदद से निगम की टीम ने 35 कुत्तों को पकड़ लिया है।

दो महिलाओं ने कुत्ते पकड़ने पर नाराजगी जताते हुए विरोध कर दिया
मोहनपुरी स्थित चिकारा कांप्लेक्स के पास एक महिला व एक बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। भाजपा पार्षद उत्तम सैनी की शिकायत पर शनिवार सुबह नगर निगम की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ के लिए मोहनपुरी पहुंची। जहां पर दो महिलाओं ने कुत्ते पकड़ने पर नाराजगी जताते हुए विरोध कर दिया। जिसके चलते निगम की टीम को वापस लौटना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने मेनका गांधी के प्रति नाराजगी जताई
इसी दौरान महिला और बच्चे सहित पांच लोगों को फिर से आवारा कुत्तों ने काट लिया। इसके बाद पार्षद और स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। नगर निगम की टीम दोबारा पहुंची। बताया जाता है कि सांसद मेनका गांधी ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह को फोन कर कहा कि कुत्ते न पकड़ा जाए। इस पर स्थानीय लोगों ने मेनका गांधी के प्रति नाराजगी जताई और तुरंत आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की।

महानगर में आवारा कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे
नगर निगम टीम ने मोहनपुरा सहित कई जगह से 35 से अधिक आवारा कुत्तों को पकड़ा। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह का कहना है कि महानगर में आवारा कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान जारी है। उनको एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया जा रहा है।

Also Read

ब्रांड के नाम पर पहले तो चौंके, फिर अगले ही पल फैक्ट्री पर भेज दिया बुलडोजर

6 Oct 2024 03:50 PM

बागपत डीएम के पास पहुंची 'बिलसेरी' की बोतल : ब्रांड के नाम पर पहले तो चौंके, फिर अगले ही पल फैक्ट्री पर भेज दिया बुलडोजर

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्हें पीने के लिए पानी की बोतल दी गई। डीएम महोदय ने पहले तो इस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन तभी उनकी नजर बोतल पर लगे ब्रांड स्टीकर पर पड़ी। और पढ़ें