त्योहारी सीजन में सोने की मांग बढ़ी : सराफा व्यापार होगा मजबूत, जानें आज का भाव

सराफा व्यापार होगा मजबूत, जानें आज का भाव
UPT | Gold Rate Gold Price Today in Meerut

Aug 21, 2024 03:42

सोना खरीदने का यह अच्छा मौका है। आगामी दिनों में भाव में तेजी के संकेत हैं। इसलिए ग्राहक और निवेशक सोना खरीदारी कर सकते हैं। जिस तरह से वैश्विक स्तर पर युद्ध की स्थितियां बन रही हैं वह सोने के दाम में वृद्धि करने के संकेत

Aug 21, 2024 03:42

Short Highlights
  • आज सोने के दाम में कमी, चांदी चमकी 
  • गहनों की मांग में 20 प्रतिशत की तेजी 
  • त्योहार और सहालग से पहले खरीदारी में वृद्धि
Gold Silver Price Today : त्योहारी सीजन के कारण सोने और चांदी के जेवरों की मांग बढ़ी है। आने वाले दिनों में त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है। इसी के साथ ही शादी ब्याह के शुभ मुहूर्त भी आ रहे हैं। इसको देखते हुए सोने की खरीदारी में तेजी आई है। मेरठ के सराफा बाजार में गहनों की मांग में 20 प्रतिशत तक बढ़ी है। मेरठ सराफा बाजार को बाहर से भी गहने के आर्डर मिल रहे हैं। सोने में निवेशकों की मांग में 25 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।

रक्षाबंधन पर भी सोना खूब चमका
इस बार रक्षाबंधन पर भी सोना खूब चमका। सोने की राखियां और जेवर खरीदारी में लोग आगे रहे। रक्षाबंधन पर गहनों की मांग में 30 प्रतिशत तक वृद्धि देखी गई। सराफा कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि सोने की खरीदारी करने का यह सबसे अच्छा मौका है। आने वाले महीनों में 24 कैरेट सोने की कीमतें 75,000 से 76,000 प्रति दस ग्राम तक (जीएसटी शुल्क के बिना ) पहुंचने की उम्मीद हैं। सराफा बाजार के कारोबारी आने वाले त्योहारी सीजन के लिए तैयारी पूरी कर चुके हैं। मेरठ सर्राफा बाजार में ज्वेलर्स हल्के गहनों की रेंज हैं। बड़े सराफा  रिटेलर भी नए कलेक्शन बाजार में उतारे हैं।

भू-राजनीतिक संकट का असर सोने की कीमतों पर
मेरठ सराफा एसोसिएशन के सचिव आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि ब्याज दरों में कटौती और भू-राजनीतिक संकट का असर सोने की कीमतों पर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सोने की कीमतों में आने वाले दिनों में तेजी के संकेत है। सोने की कीमतें अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती करने या नहीं करने से प्रभावित होंगी। 

ग्राहकों के लिए सोना खरीदने का अच्छा मौका
उन्होंने बताया कि सोना खरीदने का यह अच्छा मौका है। आगामी दिनों में भाव में तेजी के संकेत हैं। इसलिए ग्राहक और निवेशक सोना खरीदारी कर सकते हैं। जिस तरह से वैश्विक स्तर पर युद्ध की स्थितियां बन रही हैं वह सोने के दाम में वृद्धि करने के संकेत हैं। आमतौर पर त्योहारी सीजन और शादियों के माह में सोने के दाम बढ़ना स्वाभाविक  है। इसलिए खरीदारी पहले से शुरू होने लगी है। 

शादी-ब्याह के लिए लोगों ने शुरू की खरीदारी
आशुतोष ने बताया कि रक्षाबंधन पर हल्के वजन में गहनों की मांग में वृद्धि देखने को मिली है। वहीं निवेशकों के लिहाज से बात करें तो सोने के सिक्के और बार की मांग 25 प्रतिशत बढ़ी है। बाजार में त्योहार और शादी ब्याह की खरीदारी से रौनक लौट रही है। लोग रक्षाबंधन के अलावा शादी ब्याह के लिए खरीदारी कर रहे हैं। जिसमें गहनों के पूरे सेट के साथ अंगूठी, कंगन और शादियों में उपहार स्वरूप दिए जाने वाली ज्वेलरी शामिल हैं।  

आज मेरठ में सोने का भाव 
मेरठ में आज सोने के दाम में कमी आई है। मेरठ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 71,560 रुपए प्रति दस ग्राम है। आज सोने के दाम में 70 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई है। वहीं चांदी के दाम मेरठ सराफा बाजार में बढ़े हैं। मेरठ सराफा बाजार में चांदी का भाव आज 84,730 रुपए प्रति किलोग्राम है। मेरठ सराफा बाजार में चांदी की कीमत में आज 150 रुपए की वृद्धि हुई है। 

Also Read

पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

17 Sep 2024 01:10 AM

मेरठ मेरठ हादसा : पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों... और पढ़ें