Meerut News : मेरठ में टमाटर 120 रुपये किलो, हरी मिर्च हुई तीखी, नीबू ने निचोड़ी जेब

मेरठ में टमाटर 120 रुपये किलो, हरी मिर्च हुई तीखी, नीबू ने निचोड़ी जेब
UPT | सब्जियों के दाम में आई तेजी।

Jul 11, 2024 01:48

मेरठ सब्जी मंडी में आलू-टमाटर से लेकर धनिया और लहसुन,प्याज तक के दामों में तेजी आई है। 

Jul 11, 2024 01:48

Short Highlights
  • मेरठ में सब्जी के दामों में दो गुना उछाल
  • हरा धनिया मेरठ में 200 रुपए प्रति किलोग्राम
  • लौकी और तोरी के दाम में भी आई तेजी  
Meerut News : मेरठ में बरसात का मौसम शुरू होते ही सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। ऐसे में लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा है। मेरठ सब्जी मंडी में आलू-टमाटर से लेकर धनिया और लहसुन,प्याज तक के दामों में तेजी आई है। 

लौकी और तोरी के दाम भी दोगुने हो गए
पिछले 15 दिनों में सभी सब्जियों के दाम दोगुने हो गए है। 30 से 35 रुपये प्रति किलो में बिकने वाले टमाटर 120 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, लौकी और तोरी के दाम भी दोगुने हो गए हैं। इसके अलावा आलू, हरी मिर्च, अरबी, भिंडी, शिमला मिर्च, करेला और बैगन के दामों में तेजी आई है। सब्जी मंडी हो या खुदरा बाजार हर जगह सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

खेतों में पानी भरने से सब्जियों की फसल नष्ट
सब्जी विक्रेता अशोक सैनी का कहना है कि बरसात के कारण खेतों में पानी भरने से सब्जियों की फसल नष्ट भी हो गई है। इस कारण दाम बढ़ रहे हैं। लोहियानगर सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता कुलदीप कश्यप ने बताया कि इस बार सब्जी की कम पैदावार होने के साथ भीषण गर्मी में सब्जी की बेल नष्ट हो गईं। इस कारण सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है।

मंडी में सब्जियों की आवक कम
गढ़ रोड पर सब्जी विक्रेता रामदेव का कहना है कि मंडी में सब्जियों की आवक कम हो गई है। जिस कारण सब्जियों के दाम बढ़े हैं। दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेता साजिद और आढ़ती अकील ने बताया कि सब्जी की पैदावार इस बार कम रही। बारिश होने से कुछ सब्जियां खराब हो गईं।

टमाटर की आवक रूकी हुई है
वहीं बाहर से आने वाली सब्जियों की आवक भी कम हुई है। टमाटर मेरठ में बाहर से आता है। इस समय टमाटर की आवक रूकी हुई है। 

सब्जी          पहले दाम         वर्तमान दाम   (भाव प्रति किलोग्राम)
टमाटर            30                    120
आलू               30                     50 
धनिया             50                    200
हरी मिर्च          30                    120
अरबी              40                     80
भिंडी                30                    50
तोरी                 20                   .40
लौकी               20                    40
शिमला मिर्च      40                    80
करेला              30                    60
लहसुन            120                  200
प्याज                30                    50

Also Read

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने खत्म कराया अनशन, बोले-लड़ना है तो खा पीकर लड़ो

6 Oct 2024 10:30 PM

मेरठ Meerut News : भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने खत्म कराया अनशन, बोले-लड़ना है तो खा पीकर लड़ो

रविवार को किसानों के बीच पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने आमरण अनशन पर बैठे बाबा विजयपाल सिंह घोपला को जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन तुड़वाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लड़ना है तो खा पीकर लड़ो।  और पढ़ें