दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी गमगीन माहौल है। गांव में हादसे के कारण आज किसी घर में सुबह से चूल्हा नहीं जला है।
Meerut news : मेरठ में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम
Mar 01, 2024 15:20
Mar 01, 2024 15:20
- खरखौदा क्षेत्र में देर रात हुई सड़क दुर्घटना
- तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल सीएचसी में भर्ती
- अज्ञात वाहन युवकों की बाइक में टक्कर मारकर फरार
मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर धीरखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर धीरखेड़ा के पास एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दो सगे भाइयों कृष्ण व अशोक पुत्र सुनील की मौके पर मौत हो गई। इनके अलावा कन्हैया नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बीमार मां को अस्पताल में देखने जा रहे थे
बताया जाता है कि पांची निवासी कृष्ण कुमार पुत्र सुनील अपने भाई अशोक कुमार व कन्हैया के साथ बाइक पर सवार होकर बीमार मां को अस्पताल में देखने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया। एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी गमगीन माहौल है। गांव में हादसे के कारण आज किसी घर में सुबह से चूल्हा नहीं जला है। हर कोई पीड़ित परिवार के घर पर है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों के द्वारा तहरीर देने पर मामले की जांच की जाएगी।
Also Read
6 Oct 2024 05:38 PM
जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं। और पढ़ें