स्मृति ईरानी बोलीं : हम वहां से चुनाव लड़े, जहां बूथों पर भाजपा के बस्ते नहीं लगते थे, राहुल को वायनाड में आतंकी संगठनों का समर्थन

हम वहां से चुनाव लड़े, जहां बूथों पर भाजपा के बस्ते नहीं लगते थे, राहुल को वायनाड में आतंकी संगठनों का समर्थन
UPT | मेरठ में महिला सम्मेलन को संबोधित करने पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मेरठ संसदीय सीट से लोकसभा प्रत्याशी अरुण गोविल के साथ।

Apr 07, 2024 22:43

लोकसभा चुनाव से पहले मेरठ में महिला सम्मेलन के जरिए चुनाव प्रचार के लिए आई स्मृति ईरानी ने कहा कि हमारे अरुण गोविल बहुत भाग्यशाली हैं जो उनको मेरठ में इतनी मजबूत टीम मिली है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं तो वहां---

Apr 07, 2024 22:43

Short Highlights
  • मेरठ में महिला सम्मेलन में स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस और बसपा पर निशाना
  • राहुल गांधी वायनाड में आतंकी संगठनों के समर्थन से लोकसभा चुनाव लड़ रहे
  • मेरठ लोकसभा प्रत्याशी अरुण गोविल को बताया भाग्यशाली प्रत्याशी
Meerut News : मेरठ हापुड लोकसभा प्रत्याशी अरुण गोविल के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए आई कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला सम्मेलन के जनिए महिला मतदाताओं को साधने का काम किया। लोकसभा चुनाव से पहले मेरठ में महिला सम्मेलन के जरिए चुनाव प्रचार के लिए आई स्मृति ईरानी ने कहा कि हमारे अरुण गोविल बहुत भाग्यशाली हैं जो उनको मेरठ में इतनी मजबूत टीम मिली है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं तो वहां से चुनाव लड़ी थी जहां पर 60 प्रतिशत बूथों पर भाजपा के बस्ते नहीं लगते थे। भाजपा कार्यकर्ता प्रचार करने से घबराते थे। अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस का 50 साल से एकछत्र साम्राज्य था। मेरठ पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और बसपा पर निशाना साधा। 

मेरठ लोकसभा क्षेत्र अपने आप में भाग्यशाली 
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जब-जब संकट आया और हमने भगवान को याद किया तो हमे राम ने कुछ ना कुछ दिया। लेकिन मेरठ लोकसभा क्षेत्र अपने आप में इतनी भाग्यशाली हैं कि जो कभी स्क्रीन पर भगवान की प्रतिमूर्ति थे आज वो आपके सामने प्रत्याशी के रूप में साक्षात उपस्थित हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि जब संस्कृति और सभ्यता का मिलन होता है तो व्यक्ति का पूरा जीवन उस संस्कृति और सभ्यता का संकेत बन जाता है। उन्होंने कहा कि प्रभु की लीला अनोखी है, देखिए जिस मेरठ का रावण से ताल्लुक है उसी मेरठ से अरूण गोविल चुनाव लड़ने उतरे हैं। 

आज की बहनों की ये बैठक बहुत विशेष है
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि आज की बहनों की ये बैठक बहुत विशेष है। क्योकि एक तरफ मेरी वो बहनें हैंं ​जिन्होंने अपना जीवन का आमूल्य समय देकर संगठन को सीचा है। दूसरी तरफ मेरी वो युवा पीढी है जो इस बार पहली बार वोट देने का उत्साह रखती हैं। वो अपनी जिम्मेदारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने आई हैं। इस चुनाव में वो अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी। उन्होंने कहा कि गरीबी में औरत का जनम लेना मतलब एक अभिशाप से ज्यादा कुछ नहीं है। खुले में शौंच जाना मतलब अंधेरे का इंतजार करना है। 

50 साल गांधी खानदान का एकछत्र राज रहा
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अरुण गोविल जी आप बहुत भाग्यशाली हैं जो मेरठ में एक सशक्त टीम आपके साथ है। उन्होंने कहा कि मैं उस संसदीय सीट से हूं जहां पर गांधी खानदान का एकछत्र राज रहा। मेरठ से आपको एक सशक्त टीम चुनाव लड़वा रही है। उन्होंने कहा कि उस संसदीय क्षेत्र में 60 प्रतिशत बूथों पर भाजपा का बस्ता नहीं लगता था। भाजपा कार्यकर्ता अपना झंडा समेटकर चल देते थे। हम हारे लेकिन भागे नहीं। हमने सामना किया। हम डटकर वहां लड़े। जिसका परिणाम ये हुआ कि आज वहां प्रत्याशी के लिए कांग्रेस को सोचना पड़ रहा है। 

फार्म भरने की तारीख समाप्त नहीं होती तो सपा और उम्मीदवार बदलती
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी को बार-बार उम्मीदवार बदलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को कोई टिकाऊ उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर नामांकन फार्म भरने की तारीख खत्म नहीं होती तो समाजवादी पार्टी और प्रत्याशी बदल देती। 

आतंकियों के समर्थन से राहुल गांधी वायनाड में चुनाव लड रहे
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी को भी मेरठ में नहीं छोड़ा। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी जिस वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं वहां पर उनको आतंकवादियों का समर्थन प्राप्त है। एसजीपीआई नाम का आतंकी संगठन का सहारा कांग्रेस ले रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डीएमके का कांग्रेस समर्थन ले रही है। ये वहीं डीएमके है जिन्होंने बाबा साहब का संविधान जलाया। बंगाल में कांग्रेस उसका समर्थन लेती है जहां रामनवमी के जुलूस को बंद करा दिया जाता है और राम का नाम लेने वालों को बेरहमी से पीटा जाता हैं।   

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें