यूपी में मौसम का यू-टर्न : प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, व्रजपात का अलर्ट जारी

प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, व्रजपात का अलर्ट जारी
UPT | Weather Update

Sep 27, 2024 11:24

अधिकतम तापमान की बात करें तो मेरठ में सबसे अधिक तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर में 33.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

Sep 27, 2024 11:24

Short Highlights
  • यूपी में मौसम फिर पलटा
  • गर्मी से मिलेगी जल्द राहत
  • पूरब से पश्चिम तक बारिश के आसार
Weather Update, UP Weather News : यूपी में मौसम फिर से यू-टर्न ले रहा है। जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात मिलेगी। एक सप्ताह से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिम के जिलों में आज शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून की सक्रियता के बीच बृहस्पतिवार को लखनऊ समेत प्रदेश के कुछ जिलों में अच्छी बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई है। सबसे अधिक बारिश वाराणसी में 32.8 मिमी दर्ज की गई। आज शुक्रवार को प्रयागराज मंडल, गोरखपुर मंडल, कानपुर मंडल, लखनऊ मंडल के जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के पश्चिम इलाकों में हल्की बारिश के संकेत हैं। कुछ जिलों में व्रजपात की संभावना जताई जा रही है। 



मानसून दो दिन सक्रिय 
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष ने बताया कि यूपी में फिलहाल अभी दो दिन मानसून सक्रिय रहेगा। जिससे पश्चिम से पूरब तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो मेरठ में सबसे अधिक तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर में 33.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो नजीबाबाद में 22.5 डिग्री, चुर्क में 23.8 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 24.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम के यू टर्न लेने से आज मेरठ और आसपास के इलाकों में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद तेज धूप निकली है। आज दिन में हल्की बूंदाबादी और शाम को मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 

Also Read

एनसीआरटीसी ने बर्लिन में यूआईसी सस्टेनेबिलिटी इम्पैक्ट अवार्ड्स 2024 में जीते दो पुरस्कार

27 Sep 2024 12:47 PM

मेरठ Meerut News : एनसीआरटीसी ने बर्लिन में यूआईसी सस्टेनेबिलिटी इम्पैक्ट अवार्ड्स 2024 में जीते दो पुरस्कार

एनसीआरटीसी की यह उपलब्धि राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर भविष्य की शहरी पारगमन परियोजनाओं के लिए एक नया मानदंड स्थापित करती है। और पढ़ें