कमिश्नर ऑफिस में लगे राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर मुर्दाबाद के नारे : महिलाओं की मोदी-योगी से गुहार! BJP MLA से हमको बचाओ!

महिलाओं की मोदी-योगी से गुहार! BJP MLA से हमको बचाओ!
UPT | विधायक सोमेंद्र तोमर के खिलाफ नारेबाजी

Sep 07, 2024 23:42

मेरठ कमिश्नर ऑफिस पहुंचीं महिलाओं ने योगी के मंत्री विधायक सोमेंद्र तोमर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाएं कमिश्नर ऑफिस के सामने धरना देकर बैठ गईं। प्रदर्शनकारी सोमेंद्र तोमर मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।

Sep 07, 2024 23:42

Short Highlights
  • बड़ी संख्या में कमिश्नर ऑफिस पहुंचीं महिलाओं ने लगाए विधायक पर गंभीर आरोप 
  • मेरठ दक्षिण क्षेत्र से विधायक सोमेंद्र तोमर का विवादों से रहा नाता
  • महिलाएं बोलीं-बांग्लादेश के हिंदुओं को बचाने वालों मेरठ के हिंदुओं की रक्षा करो
Meerut BJP News : मेरठ में एक बार फिर से दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक और राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर सुर्खियों में हैं। राज्यमंत्री और भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर पर महिलाओं ने जमीन कब्जाने और घर से बेदखल करवाने जैसे नारे लगाए है। आज मेरठ कमिश्नर ऑफिस पहुंचीं महिलाओं ने योगी के मंत्री विधायक सोमेंद्र तोमर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाएं कमिश्नर ऑफिस के सामने धरना देकर बैठ गईं। प्रदर्शनकारी सोमेंद्र तोमर मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। महिलाओं ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कह रहीं थीं कि सोमेंद तोमर ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया है। 

योगी जी भाजपा विधायक से हमे बचाओ
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथ में नारे लिखे पोस्टर और बैनर लिए हुए थे। जिसमें वह कह रही थी, मोदी जी, अमित शाह जी और योगी जी मेरठ भाजपा विधायक से हमको बचाओ...हमें बचा लो! प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि उन्होंने एक एक पाई जोड़कर प्लॉट खरीदा फिर उसको बनवाने की सोच रहे थे। इसी दौरान भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया।

बांग्लादेश के हिंदुओं को बचाने की बात करने वाले मेरठ के हिदुओं को कब बचाओगे
महिलाओं ने नारे लगाए, बांग्लादेश के हिंदुओं को बचाने की बात करने वाले मेरठ के हिदुओं को कब बचाओगे। महिलाओं का कहना था​ कि वो अपने प्लॉट और जमीनी हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोमेंद्र तोमर ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर लिया है। 

पहले भी रहे हैं भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर सुर्खियों में 
मेरठ दक्षिण क्षेत्र से विधायक सोमेंद्र तोमर पहले भी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर इन दिनों एक विवि का निर्माण करा रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने आसपास की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसको लेकर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर लोकायुक्त में भी शिकायत कर चुके है। जिसकी जांच चल रही है। उससे पूर्व भी विधायक सोमेंद्र तोमर के खिलाफ रुपये वसूली के आरोप लग चुके हैं। एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य को मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप है। हालांकि इन सभी आरोपों को राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने राजनैतिक साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि ये सब उनको बदनाम करने की साजिश है।   

Also Read

जल्द बदलेगी बागपत की तस्वीर, स्वच्छता ही सेवा अभियान में नागरिक देंगे सहयोग

16 Sep 2024 09:42 PM

बागपत स्वच्छ बागपत,स्वस्थ बागपत : जल्द बदलेगी बागपत की तस्वीर, स्वच्छता ही सेवा अभियान में नागरिक देंगे सहयोग

पखवाड़ा में मुख्यतः तीन गतिविधियां रखी गई हैं। स्वच्छता की भागीदारी, संपूर्ण स्वच्छता, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में सफाई मित्रों के सम्मान में... और पढ़ें