हलिया थाना क्षेत्र के हलिया ड्रमंडगंज मार्ग पर पुरवा औसान सिंह गांव में एक बाइक सवार युवक की बाइक एक भैंस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में...
मिर्जापुर में सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर बाइक गिरी, मां की मौत, बेटा घायल
![अनियंत्रित होकर बाइक गिरी, मां की मौत, बेटा घायल](https://image.uttarpradeshtimes.com/sa-thumbnail-2024-06-09t194204087-56478.jpg)
Jun 10, 2024 00:10
Jun 10, 2024 00:10
अनियंत्रित होकर गिरी बाइक
जानकारी के अनुसार, हलिया थाना क्षेत्र के महुगढ गांव निवासी 25 वर्षीय ओमप्रकाश मौर्य अपनी 60 वर्षीय मां पंचराजी देवी को बाइक पर बैठाकर हलिया बाजार जा रहा था। बाइक जैसे ही हलिया ड्रमंडगंज मार्ग स्थित पुरवा औसान सिंह गांव में पंहुची तभी सड़क पर अचानक भैंस आ गई। इस दौरानर भैंस से बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर गए। ज़हां पर चिकित्सक विवेक खरे ने प्राथमिक उपचार करने के उपरांत महिला को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया था।
मिर्जापुर ट्रामा सेंटर ले जाते समय हुई महिला की मौत
उपचार के लिए लेकर जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महुगढ विजेंद्र पांडेय ने महिला के परिजनों के साथ शव को थाने पर लाकर घटना की सूचना देते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका महिला के दो पुत्र हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि बाइक सवार अचानक भैंस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Also Read
![नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग](https://image.uttarpradeshtimes.com/news-2024-07-04t184239631-31616.jpg)
4 Jul 2024 06:43 PM
नगर पालिका परिषद रावर्रटसगंज में नाली निर्माण तथा आरसीसी सड़क निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। हो रहे निर्माण कार्यों के क्रम में वार्ड नंबर- 19 ब्रम्हनगर के गली नंबर एक में भी नाली व सीसी रोड... और पढ़ें