Mirzapur News : विंध्याचल धाम पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, विधि विधान से किया मां का पूजन, बोले- तीसरी बार सत्ता में आ रही भाजपा

विंध्याचल धाम पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, विधि विधान से किया मां का पूजन, बोले- तीसरी बार सत्ता में आ रही भाजपा
UPT | डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

May 28, 2024 01:29

डिप्टी सीएम ने भव्य और नव्य स्वरूप के साथ सजे धाम में देश व प्रदेश के चारों ओर से आने वाले भक्तों को तमाम सुविधा होने का दावा किया।

May 28, 2024 01:29

Mirzapur News : यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सोमवार की शाम माता विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे। मां का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। उन्होंने धाम की परिक्रमा के दौरान विंध्य कॉरिडोर की प्रशंसा की। डिप्टी सीएम ने भव्य और नव्य स्वरूप के साथ सजे धाम में देश व प्रदेश के चारों ओर से आने वाले भक्तों को तमाम सुविधा होने का दावा किया।

केंद्र में आ रही है भाजपा की सरकार : डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मां विंध्यवासिनी के श्री चरणों में प्रणाम कर देश के विकास का आशीर्वाद मांगा है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मां से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस बार भी प्रचंड बहुमत से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ रही है।

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प
मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक लाल डिग्गी स्थित लॉन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यकर्ता और लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद डबल इंजन के साथ तेज गति से विकास कार्य किया जा रहा है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। इस संकल्प को आम जनता के सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है।

एक-एक वोट जरूरी
ब्रजेश पाठक ने कहा कि विकसित राष्ट्र के निर्माण में आपका एक-एक वोट जरूरी है। तभी हम विश्व के नक्शे पर विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकते हैं। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने डिप्टी सीएम को अंग वस्त्र भेंट किया। गोवर्धन त्रिपाठी ने माता विंध्यवासिनी का चित्र भेंट किया। 

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, गोवर्धन त्रिपाठी, हेमंत त्रिपाठी, संदीप दुबे, ज्ञान प्रकाश दुबे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

Also Read

भारी बारिश से ओबरा पावर प्लांट की 5 यूनिटें ठप

18 Sep 2024 07:24 PM

सोनभद्र यूपी में बिजली संकट की आशंका : भारी बारिश से ओबरा पावर प्लांट की 5 यूनिटें ठप

लगातार हो रही बारिश के कारण सोनभद्र स्थित ओबरा बिजली का एक प्लांट से बिजली उत्पादन ठप हो गया है. जिससे बिजली संकट पैदा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कोयले भीगने के कारण प्लांट बंद हुआ है।  और पढ़ें