भारत के साथ साथ विदेशो में भी रहने वाले लोग उर्मिला श्रीवास्तव के कजरी गीत के दीवाने हैं। कजरी गीत खासकर महिलाएं सावन में धान की रोपाई के समय गाती है। कजली गीत महिलाएं सावन की अलबेली मस्ती को अपने दिल...
Mirzapur News : मशहूर कजरी गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव देंगी निशुल्क संगीत शिक्षा, विदेशों में भी हैं इसके कई दिवाने
May 22, 2024 19:53
May 22, 2024 19:53
महिलाएं सावन में धान की रोपाई के समय गाती है कजरी
भारत के साथ साथ विदेशो में भी रहने वाले लोग उर्मिला श्रीवास्तव के कजरी गीत के दीवाने हैं। कजरी गीत खासकर महिलाएं सावन में धान की रोपाई के समय गाती है। कजली गीत महिलाएं सावन की अलबेली मस्ती को अपने दिल की बात बयां करती है। सजनी अपने पिया की चाहत को कजरी गीत के माध्यम से अपने आंतरिक इच्छा को अपने पिया के समक्ष प्रस्तुत करती है। इसके गाने का अंदाज बिलकुल अलग और निराला होता है। कजरी गीत के बोल ज्यादा तर भोजपुरी भाषा में होता है।
बच्चों को निःशुल्क संगीत शिक्षा देंगी उर्मिला
कजरी गीत के द्वारा सजनी अपने पिया को अपने दिल की बात गाकर अपने पिया को समझाती और मनाती है। इस कजरी प्रथा को आने वाली पीढ़ी भूल न पावे उसको याद रखे, पीढ़ियों से चली आ रही कजरी परंपरा जो विरासत में उर्मिला श्रीवास्तव जैसे कई लोगों को मिला है। ये समाप्त न हो, इसलिए पद्म श्री उर्मिला श्रीवास्तव 8 वर्ष से 16 वर्ष के अभ्यर्थियों को निःशुल्क संगीत शिक्षा देंगी।
Also Read
23 Oct 2024 06:17 PM
भदोही में प्रिंसिपल योगेन्द्र बहादुर सिंह की हत्या के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। पुलिस अब तक अपराधियों को पकड़ने में असफल रही है... और पढ़ें