Mirzapur News : सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल, बारात से लौट रहे थे लोग 

सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल, बारात से लौट रहे थे लोग 
UPT | परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल

May 24, 2024 19:17

बीती रात एक बजे के करीब बाइक से घर वापस आते समय बाइक सवार जैसे ही गुर्गी गांव के पास पहुंचे ही थे कि पिपरा की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया जिससे संतोष और शुभम की मौत हो गई।

May 24, 2024 19:17

 Mirzapur News : हलिया थाना क्षेत्र के गुर्गी गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बीती रात एक बजे के करीब बारात में सम्मिलित होकर वापस घर आते समय दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए हलिया कस्बा निवासी 40 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र हिछं लाल 12 वर्षीय शुभम पुत्र अशोक 11 वर्षीय आशीष पुत्र संतोष 24 वर्षीय श्रवण पुत्र हिछं लाल थाना क्षेत्र के बेमौरी गांव से सिलहटा गई बारात में सम्मिलित होने गए हुए थे।

सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम
बीती रात एक बजे के करीब बाइक से घर वापस आते समय बाइक सवार जैसे ही गुर्गी गांव के पास पहुंचे ही थे कि पिपरा की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया जिससे संतोष और शुभम की मौत हो गई। वहीं आशीष तथा श्रवण कुमार घायल हो गए मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भिजवाया। दोनों मृतक तथा दोनों घायल हलिया गांव निवासी बताए गए हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष हालिया विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि हलिया गांव निवासी चार लोग सिलहटा गांव से बरात में सम्मिलित होकर बाइक से वापस लौट रहे थे। थाना क्षेत्र के गुर्गी गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे दो लोगों की मौत हो गई तथा दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजने के उपरांत दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Also Read

भाजपा के राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने बसपा-कांग्रेस पर भी साधा निशाना

4 Oct 2024 09:09 PM

मिर्जापुर सपा सरकार में दंगों का प्रदेश बन गया था यूपी : भाजपा के राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने बसपा-कांग्रेस पर भी साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने मिर्जापुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस, और बहुजन समाज पार्टी पर तीखा हमला किया। और पढ़ें