Bhadohi News : दूल्हे को नशे में धुत और गांजा पीते देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार

दूल्हे को नशे में धुत और गांजा पीते देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार
UPT | दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Jun 14, 2024 11:38

भदोही में एक शादी होते-होते रह गई। नशेड़ी दूल्हा गालियां दे रहा था और जयमाल से पहले स्टेज के पीछे जाकर गांजा पी रहा था। यह देखकर दुल्हन भड़क गई और उसने लड़के से शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद उसके परिजनों ने दूल्हे के पिता और दादा को बंधक बना लिया।

Jun 14, 2024 11:38

Bhadohi News : उत्तर प्रदेश के भदोही में एक दुल्हन ने अपने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया क्योंकि उसने देखा कि उसका दूल्हा शादी समारोह के दौरान नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहा था और गांजा पी रहा था। पुलिस ने बताया कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे तहसीलदार गौतम, उसके पिता जयप्रकाश और दादा मेवा लाल को बंधक बना लिया और शादी की तैयारियों में खर्च हुए 8 लाख रुपये वापस मांगे। 

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के फत्तूपुर निवासी शीला देवी की बेटी पिंकी की शादी जौनपुर जिले के जयरामपुर निवासी गौतम से होनी थी। बुधवार रात जब बारात पहुंची तो दूल्हा नशे में धुत था और मंच से गाली-गलौज कर रहा था।

स्टेज के पीछे पी रहा था गांजा
दुल्हन की मां शीला देवी के अनुसार, जब कुछ लोगों ने यह देखा और स्टेज पर पहुंचे तो दूल्हा उतरकर चला गया। इसके बाद वह स्टेज के पीछे गांजा पीता हुआ दिखाई दिया। इससे नाराज दुल्हन ने आगे आकर उससे शादी करने से इनकार कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझौता करने का सुझाव दिया। हालांकि, गुरुवार सुबह दूल्हे, उसके पिता और दादा को बिना शादी के ही जाने दिया गया।

Also Read

हालत गंभीर, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

7 Jul 2024 11:31 PM

सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज में चाचा ने भतीजे को मारी गोली : हालत गंभीर, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बाजूतारा गांव में रविवार की देर- शाम को एक चाचा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने भतीजे को कंधे पर गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं घटना के बाद चाचा मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया और पढ़ें