Mirzapur News : मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र ने किया विंध्याचल विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण

मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र ने किया विंध्याचल विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण
UPT | मुख्य सचिव ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया

Jun 14, 2024 17:51

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा मिर्जापुर जनपद के मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी का विधि विधान के साथ दर्शन पूजन किया। मुख्य सचिव ने कहा कि जो भी यहां पर श्रद्धालु पर्यटक आएंगे...

Jun 14, 2024 17:51

Mirzapur News : उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा मिर्जापुर जनपद के मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे। सर्वप्रथम मां विंध्यवासिनी का विधि विधान के साथ दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद मां विंध्यवासिनी के धाम में चल रहे हैं विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया की यह एक अभूतपूर्व दृश्य है, माता विंध्यवासिनी तो हमारी कुल देवी हैं, माता का जो स्वरूप है आज वह भव्य स्वरूप खिल रहा है।

दरबार से लेकर गंगा घाट तक भव्य स्वरूप 
मुख्य सचिव ने कहा कि माता के दर्शन के लिए हिंदुस्तान से ही नहीं दूर-दराज से भी लोग आते हैं। मंदिर पहले बहुत कन्जेस्टेड था, आज वह अपनी भव्य स्वरूप में और भी ज्यादा खिल कर आ रहा है, जो भी यहां पर श्रद्धालु पर्यटक आएंगे माता विंध्यवासिनी के दरबार से लेकर गंगा घाट तक पूरा भव्य स्वरूप ले रहा है उसको देखेंगे। 

विकसित होगा व्यवसाय 
मुख्य सचिव ने कहा कि जिस प्रकार से वाराणसी में काशी विश्वनाथ का उसके बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य रूप होने के बाद लाखों करोड़ों की संख्या में पर्यटक वहां पहुंच रहे हैं, उसी प्रकार से मां विंध्यवासिनी के दरबार में भी विकास के बाद यहां पर इतने लोग आएंगे। खास तौर से महाकुंभ आने वाला है 2025 जनवरी फरवरी माह में फिर यहां श्रद्धालु आएंगे और यहां का व्यवसाय काफी विकसित होगा।

Also Read

जलकल अभियंता सुधीर वर्मा के विदाई समारोह में छलके आंसू, गाजे-बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से दी गयी विदाई 

8 Jul 2024 06:00 PM

मिर्जापुर Mirzapur News : जलकल अभियंता सुधीर वर्मा के विदाई समारोह में छलके आंसू, गाजे-बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से दी गयी विदाई 

नगर पालिका के जलकल अभियंता का शासन द्वारा प्रयागराज नगर निगम में ट्रांसफर किया गया है। सोमवार को पालिका के प्रधान कार्यालय पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर,ईओ जी लाल, सभासद,पालिका के... और पढ़ें