Mirzapur News : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने केंद्र और प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने केंद्र और प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां
UPT | प्रेसवार्ता करते कैबिनेट मंत्री संजय निषाद 

Jun 18, 2024 01:45

कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार संजय कुमार निषाद ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी...

Jun 18, 2024 01:45

Mirzapur News : कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार संजय कुमार निषाद ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार राज्य में निषाद समाज के विकास एवं उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

निषाद समाज के विकास के लिए चलाई जा रही है विभिन्न योजनाएं
प्रेसवार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार संजय कुमार निषाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार राज्य में निषाद समाज के विकास एवं उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिससे आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े हुए निषाद समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।
 
मछुआ कल्याण कोष की भी स्थापना
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में मछुआ समाज के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही है, जैसे निषाद राज बोट योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं मछुआ कल्याण कोष की भी स्थापना की जा चुकी है। जिसके अंतर्गत मछुआ समाज को चिकित्सा लाभ, शिक्षा लाभ, मछुआ आवास जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को शामिल किया गया है। इन योजनाओं से मछुआ समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकेगा।

Also Read

किरणपाल कश्यप बोले-भाजपा की सरकार में किसान, छात्र, नौजवान, अध्यापक, व्यापारी सभी परेशान

28 Sep 2024 07:17 PM

मिर्जापुर Mirzapur News : किरणपाल कश्यप बोले-भाजपा की सरकार में किसान, छात्र, नौजवान, अध्यापक, व्यापारी सभी परेशान

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बेईमानी करके लोकसभा चुनाव जीता है। जनता आने वाले चुनाव में इनको बदलकर ही दम लेगा। कहा कि जो भी समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी होगा उसे जिताने का काम करें। सरकार के दिन लद चुके... और पढ़ें