मिर्जापुर न्यूज : जय हिंद मानवाधिकार टीम के सदस्यों ने यात्रियों को पिलाया आम पन्ना और पानी

जय हिंद मानवाधिकार टीम के सदस्यों ने यात्रियों को पिलाया आम पन्ना और पानी
UPT | ठंड़ा पानी पिलाते एसोसिएशन के सदस्य

May 13, 2024 01:24

मिर्जापुर के रेलवे स्टेशन पर रविवार को गर्मी से परेशान यात्रियों की सेवा करने के लिए जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों...

May 13, 2024 01:24

Mirzapur News (Santosh Gupta) : मिर्जापुर के रेलवे स्टेशन पर रविवार को गर्मी से परेशान यात्रियों की सेवा करने के लिए जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा आम का पन्ना और ठंडा पानी वितरित किया गया। इस दौरान उनके पास गर्मी से परेशान यात्रियों ने ठंडा पानी पीकर राहत की सांस ली।

आम पन्ना और ठंड़े पानी का किया वितरण
इस तिलस्मी गर्मी में जहां लोग घरों में दुबके बैठे हैं। वहीं मिर्जापुर के जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन की टीम द्वारा जिला अध्यक्ष संजय उमर के अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर यात्रियों को लू से बचाने के लिए आम का पन्ना और प्यासे यात्रियों को निशुल्क ठंडा जल पिलाने का कार्य किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्य अशोक उमर, राजेश कुमार, सतेंद्र कुमार, मुन्ना भाई, साजिद अली, सेराज अहमद, अमरेश कुमार, बृजेश गुप्ता आदि लोगो ने यात्रियों की सेवा की।

Also Read

बाल भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी रोकथाम के लिए विशेष अभियान, जागरूकता और रेस्क्यू ऑपरेशन पर जोर

3 Oct 2024 05:45 PM

सोनभद्र Sonbhadra News : बाल भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी रोकथाम के लिए विशेष अभियान, जागरूकता और रेस्क्यू ऑपरेशन पर जोर

सोनभद्र जिले के चोपन और डाला क्षेत्र में जिला बाल संरक्षण इकाई और वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त टीम ने मानव तस्करी और बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया। और पढ़ें