Mirzapur News : भाजपाइयों ने मनाया अंबेडकर जयंती, सामाजिक भेदभाव के खिलाफ चलाया था अभियान

भाजपाइयों ने मनाया अंबेडकर जयंती, सामाजिक भेदभाव के खिलाफ चलाया था अभियान
UPT | भाजपाइयों ने मनाया अंबेडकर जयंती

Apr 14, 2024 19:06

भारतीय जनता पार्टी बरौधा कचार मिर्जापुर के सभागार में भारतीय संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 133 वीं जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान...

Apr 14, 2024 19:06

Short Highlights
  • बाबा साहब का पूरा नाम भीमराव रामजी अम्बेडकर था
  • उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की शक्ति मिलती है : रमाशंकर
Mirzapur News (संतोष गुप्ता) : भारतीय जनता पार्टी बरौधा कचार मीरजापुर के सभागार में भारतीय संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 133 वीं जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। साथ में लोकसभा प्रभारी रविन्द्र नाथ पाठक, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण किया गया।

सामाजिक भेदभाव के खिलाफ चलाया था अभियान
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि बाबा साहब का पूरा नाम भीमराव रामजी अम्बेडकर था। लेकिन उन्हें लोकप्रियता के आधार पर डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर के नाम से लोग जानते हैं। बाबा साहब भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया था। श्रमिकों किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया। इसी क्रम में बाबा साहब के बारे में विस्तृत चर्चा किया।

बाबा साहब के सपने को साकार कर रहे हैं पीएम मोदी
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, विंध्याचल स्थित घसियारी टोला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर डॉ. भीम राव को श्रद्धांजलि अर्पित किया और बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा साहब के सपने को साकार कर रहे हैं। इसी क्रम में मड़िहान विधानसभा के विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने बूथ संख्या-380 गोल्हनपुर में बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब अपने जीवन में तमाम सामाजिक बुराइयों छुआछूत, महिलाओं के शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। आज उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की शक्ति मिलती है।

ये लोग रहे मौजूद
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोकसभा संयोजक दिनेश वर्मा, लोकसभा विस्तारक भानु प्रताप चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष निर्मला राय, दिनेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय, जिलामंत्री हेमन्त त्रिपाठी, गौरव ऊमर, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, शिवशरण राय, सुरेश सिंह, श्याम सिंह, विनोद चौधरी, वीरेन्द्र कुमार मौर्य वीरू, कमलेश मौर्य, अमित मिश्रा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read

नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने पुलिस का तंबू उखड़वाया, जानें क्या है वजह

5 Oct 2024 05:16 PM

Mirzapur News : नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने पुलिस का तंबू उखड़वाया, जानें क्या है वजह

विंध्याचल नवरात्रि मेला के नाम पर बरतर तिराहे पर दुकान के सामने पुलिस ने अपना डेरा तंबू लगा दिया। इतना ही नहीं दुकान के मीटर से बिजली कनेक्शन... और पढ़ें