Mirzapur News : तेज़ी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बाढ़ की आहट से किसान परेशान, हाई अलर्ट जारी

तेज़ी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बाढ़ की आहट से किसान परेशान, हाई अलर्ट जारी
UPT | गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति।

Sep 15, 2024 22:38

गंगा नदी उफान पर है, तेज़ी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर 76.5 मीटर तक पहुंच गया है, जोकि खतरे के निशान 77.7 मीटर से कुछ ही दूर है...

Sep 15, 2024 22:38

Mirzapur News : गंगा नदी उफान पर है, तेज़ी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर 76.5 मीटर तक पहुंच गया है, जोकि खतरे के निशान 77.7 मीटर से कुछ ही दूर है, चार सेंटीमीटर प्रतिघंटे की दर से जलस्तर बढ़ रहा है, बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है, वही फसलें डूबी रिहायशी इलाके में पानी घुसने को बेताब है, बाढ़ से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण प्रशासनिक टीम कर रही है । जिले में 37 बाढ़ चौकी बनाई गई, सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है, गंगा किनारे क्षेत्रो में रहने वालों  ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर जाने का निर्देश दिया गया, बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। बाढ़ के आहट से ग्रामीणों में दहशत बढ़ रही है। 



बाढ़ की आहट से किसान और गरीब परेशान
मीरजापुर में खतरे के 77.724 के निशान से लगभग 100 सेंटीमीटर कम गंगा 76.5 मीटर पर बह रही है। गंगा के प्रति घंटे एक सेंटीमीटर के लगातार बढ़ने से बाढ़ का असर गंगा से जुड़ने वाली नदियों बेलन, बकहर, टोंस नदियों में भी दिखाई देने लगा है, जिसे लेकर किसान और गरीब बाढ़ की आहट से परेशान है। बाढ़ के कारण खेत बोई फसलों और सब्जियों को काफी नुकसान होगा। कोन विकासखंड में गंगा के किनारे निचले स्तर पर बसे गाँव बाढ़ से प्रभावित हो गए है। सदर तहसील और चुनार तहसील के दर्जनों गांव बाढ़ आने पर प्रभावित होते हैं । 

इलाकों के लोग काफी डरे हुए हैं
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एडीएम ने स्थलीय निरीक्षण किया है। निशान से एक मीटर नीचे बह रही है, हांलाकि धीरे-धीरे गंगा में पानी बढ़ रहा है। बाढ़ से फसलें डूब गई हैं, पड़ोसी जनपद प्रयागराज से और पानी छोड़े जाने की सूचना मिली है, अगले दिनों में पानी के और बढ़ने की संभावना है। गंगा घाटों पर उफान से लोग सहमे है। घाट की सीढ़ियां और मंदिर डूब गए हैं। मशहूर पक्का घाट की बारादरी में गंगा के पानी का कोलाहल लोगों में भय पैदा कर रहा है। गंगा के किनारे बसे रिहायशी इलाकों के लोग काफी डरे हुए हैं।

 37 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई
स्थानी लोगों का कहना है कि गंगा में गंगा घाट पर स्नान करने और घूमने के लिए आने वालों की सुरक्षा का ध्यान प्रशासन को रखना चाहिए। लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों के खेतों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे निपटने के लिए दो तहसील सदर और चुनार में 37 बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी गई है, कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। प्रभावित लोगों को निकालने के लिए नावों का प्रबंध किया गया है, बाढ़ से निपटने के लिए सभी को निर्देशित किया गया है, अधिकारी और कर्मचारी लगातार स्थिति पर नजर बनाएं है ।

Also Read

गंगा के कटान ने डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:44 PM

मिर्जापुर मिर्जापुर के गांवों के डूबने का खतरा : गंगा के कटान ने डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

मिर्जापुर के बिजर कला गांव की ग्रामीण महिलाओं ने गंगा नदी के कटान से प्रभावित अपने आशियानों को बचाने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से गुहार लगाई और पढ़ें